पिता के पंच बनने की सजा बेटे ने जान देकर चुकाई, छत पर सो रहे घर के चिराग की गला रेतकर हत्या

Published : May 12, 2020, 08:58 PM IST
पिता के पंच बनने की सजा बेटे ने जान देकर चुकाई, छत पर सो रहे घर के चिराग की गला रेतकर हत्या

सार

पिता के पंच बनने की सजा बेटे को जान देकर चुकानी पड़ी। गांव में दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुलाए गए पंचायत में पिता पंच की भूमिका में थे। जहां भरी पंचायत में उनके बेटे को मार देने की धमकी दूसरे पक्ष ने दी थी। 

बांका। जिले के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खानगाड़ गांव में 14 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। किशोर अपने घर की छत पर सोया था। जहां सुबह उसकी मां ने लाश देख शोर मचाना शुरू किया तो गांव वालों को मामले की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार मृतक खानगाड़ निवासी होरिल यादव का पुत्र आशीष कुमार है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशीष के पिता के बयान पर बंधुआ कुरावा थाने में 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गए थे मृतक के पिता
घटना का कारण 10 दिन पहले गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में मृतक के पिता का पंच बनना बताया जाता है। लोगों ने बताया कि 10 दिन पूर्व गांव में दो पक्षों में हुए खेल मैदान के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले का समझौता कराने गए होरिल यादव को एक पक्ष द्वारा घर का चिराग बुझा देने की धमकी दी गई थी। होरिल ने कहा कि दो पक्षों के विवाद का वे समझौता कराने गए थे, उस वक्त दिलीप यादव पक्ष के लोगों को ये नगावार गुजरा था। उन लोगों द्वारा मेरे इकलौते बेटे की हत्या कर देने की धमकी दी थी। 

हाल ही में ऑपरेशन करा कर लौटी मां की हालत खराब 
अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद उसकी मां सुनीता देवी की भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। हाल में उन्होंने आंत का ऑपरेशन कराई है, जिसका स्टिच भी नहीं कटा है। ऐसे में उनके गोद में पुत्र का शव आ गया है और वे बार-बार अपनी सुध खो दे रही हैं। मामले में बंधुआ कुरावा के थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मृत आशीष के पिता के बयान पर 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!