एक दिन में एक ही शहर से मिले 21 नए मरीज, 5 KM रेडियस का इलाका सील; बिहार में हड़कंप

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के सबसे बड़े सेंटर के रूप में उभरे मुंगेर में आज 21 नए मरीज मिले। इन 21 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 52 हो गई है। 
 

Prabhanshu Ranjan | Published : Apr 24, 2020 12:36 PM IST

मुंगेर। जिले का जमालपुर शहर कोरोना वायरस से बुरी तरह से संक्रमित हो चुका है। यहां रोज कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। आज अभी तक इस शहर के 21 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इन 21 मरीजों के साथ ही मुंगेर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 200 के करीब पहुंच चुकी है। 

इस समय बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 197 है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने ट्वीट करते मुंगेर में 15 और नए मरीज मिलने की पुष्टि की। इन 15 मरीजों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे हैं। 

Latest Videos

वार्ड प्रतिनिधि के जरिए बढ़ा कोरोना 
इससे पहले आज ही सुबह में जमालपुर के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ये सभी मरीज जमालपुर के सदर बाजार इलाके है। अभी 15 पॉजिटिव मिले मरीजों में 5 पुरुष और 10 महिलाएं है। पुरुष मरीजों की उम्र क्रमश: 14, 18 , 30, 30, 46 वर्ष है। जबकि महिला मरीजों की उम्र 10, 10, 12, 20, 23, 25, 30, 35, 37 और 38 वर्ष है। 

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी 15 अप्रैल को पॉजिटिव मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग से फैले कोरोना के चेन से संक्रमित हुए है। इस चेन में आने से एक वार्ड प्रतिनिधि भी पॉजिटिव मिले है। वार्ड प्रतिनिधि के संपर्क में आने से कोरोना के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। 

 

संपर्क में आए लोगों का लिया जा रहा सैंपल
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए जमालपुर के सदर बाजार इलाके के चारों ओर 5 किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि जमालपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएमपी की दो टुकड़ी के साथ-साथ 1200 जवानों की तैनाती की गई है। दूसरी ओर डीएम राजेश मीणा ने बताया कि संक्रमित मिल रहे लोगों से संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर उनका सैंपल लिया जा रहा है। मेडिकल टीम अलर्ट पर है। प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी सहित अन्य मुंगेर में कैंप कर रही हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts