बिहार में मिले कोरोना के 46 नए मरीज, पटना में 4 जवान, बांका में 18, आखिर वही हो रहा जिसका डर था

Published : May 16, 2020, 02:40 PM IST
बिहार में मिले कोरोना के 46 नए मरीज, पटना में 4 जवान, बांका में 18, आखिर वही हो रहा जिसका डर था

सार

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज दिन के पहले अपडेट में राज्य में एक साथ कोरोना के 46 नए मरीज मिले। इन 46 मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1079 हो गई है। 

पटना। प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज दिन के पहले अपडेट में राज्य में कोरोना के 46 नए मरीज मिले। इन 46 मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1079 हो गई। आज पॉजिटिव मिले 46 मरीजों में से 18 बांका जिला से हैं। इसके अलावा शेखपुरा से 9, जमुई से सात,  पटना से पांच, कटिहार से तीन, औरंगाबाद से दो और समस्तीपुर और मुंगेर से एक-एक मरीज हैं। इन 46 में से तीन महिलाएं है जबकि 43 पुरुष हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट करते हुए सभी मरीजों की सूची जारी की है। 

प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी
इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी ट्विट करते हुए 46 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी। बता दें कि राज्य में कोरोना से अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 453 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने-अपने घर को लौट चुके हैं। आज मिले कोरोना के 46 पॉजिटिव मरीजों में से ज्यादातर प्रवासी मजदूर है। बिहार झारखंड की सीमा पर अवस्थित बांका में एक साथ 18 नए मरीज मिलने के साथ ही यहां कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। बता दें कि लॉकडाउन-3 में मिली ढील के बाद राज्य में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला चल रहा है। 

बांका में बेपटरी हो चुकी है व्यवस्था 
बॉर्डर से सटे बांका के लाखों लोग दूसरे दिल्ली, मुबंई, चेन्नई, कोलकाता सहित अन्य शहरों में काम करते हैं। जो इस समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन के साथ-साथ अन्य साधनों से घर वापसी कर रहे हैं। नियम के अनुसार बाहर से लौट रहे प्रवासियों को घर से दूर क्वारेंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश दिया गया है। लेकिन बांका में यह व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। शंभूगंज सहित जिले के अन्य प्रखंडों में प्रवासियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें रखने के लिए क्वारेंटाइन सेंटर कम पड़ गए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर भी चले जा रहे हैं। 

पटना में 105 तो मुंगेर में 123 मरीज
अब एक साथ 18 नए मरीज मिलने के बाद बांका जिला प्रशासन का हाथ-पांव फुलने लगा है। इन सभी पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनका भी सैंपल लिया जाएगा। दूसरी ओर राज्य में 123 मरीजों के साथ मुंगेर अब भी सर्वाधिक संक्रमित जिला बना हुआ है। दूसरे नंबर पर काबिज पटना में इस समय कोरोना के मरीजों की संख्या 105 हो चुकी है। आज पॉजिटिव मिले पटना के पांच में से चार नए मरीज खाजपुरा इलाके के तैनात हुए बीएमपी जवान हैं। बता दें कि राजधानी का खाजपुरा इलाका बुरी तरह से संक्रमण की जद में है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब, Watch Video
कौन हैं संजय सरावगी : बने बिहार BJP के नए अध्यक्ष, M.Com के बाद किया MBA