55 साल के दबंग ने नाबालिग लड़की का 3 माह तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो जान से मारने की धमकी दी, फिर...

Published : May 22, 2020, 04:32 PM IST
55 साल के दबंग ने नाबालिग लड़की का 3 माह तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो जान से मारने की धमकी दी, फिर...

सार

बिहार के बेगूसराय में एक 55 वर्षीय दबंग अपने खेत में काम करने वाली नाबालिग लड़की का तीन महीने तक रेप करता रहा। इस बीच जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी।   

बेगूसराय। खेत में काम कर परिवार को सहारा देने वाली गरीब लड़की के साथ दरिंदगी का मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र से सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले अनिल सिंह नामक 55 वर्षीय आरोपी अपने खेत में काम करने वाली नाबालिग लड़की का रेप किया था। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन आरोपी उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करता रहा। इस घराना के कुछ दिनों बाद जब सब कुछ सामान्य दिखा तो आरोपी ने लड़की के साथ फिर रेप किया। 

गर्भपात कराने की कोशिश भी की
आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता डर के मारे किसी को इस बारे में कुछ नहीं बता सकी। आरोपी की हिम्मत बढ़ती गई और बीते तीन महीन में उसने कई बार रेप किया। इसी बीच पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। मामले का खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब आरोपी ने फिर से पीड़िता के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। इस बार लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और चीखते-चिल्लाते ग्रामीणों के सामने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बताई। 

प्राथमिकी होने के बाद आरोपी फरार
उस समय तो आरोपी वहां से भाग निकला। लेकिन लड़की द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने के बाद पीड़िता के परिजनों ने बेगूसराय महिला थाने में रेप की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में पीड़िता ने मटिहानी थाना क्षेत्र के महना निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह को आरोपी बताया है। परिजनों ने बताया कि अनिल सिंह का उनके घर के पास ही जमीन है। इसी जमीन पर लड़की मजदूरी का काम किया करती थी। इसी बीच तीन माह पहले आरोपी ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में कई बार उसपर अपनी हवस मिटाई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। जबकि पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम