शॉकिंग CCTV: जैसे ही सुनसान जगह पर अकेली दिखी छात्रा, सड़क छाप 'रोमियो' ने दिया खौफनाक क्राइम काे अंजाम

Published : Aug 18, 2022, 10:54 AM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 12:02 PM IST
शॉकिंग CCTV: जैसे ही सुनसान जगह पर अकेली दिखी छात्रा, सड़क छाप 'रोमियो' ने दिया खौफनाक क्राइम काे अंजाम

सार

बिहार में सरकार बदलते ही क्रिमिनल्स के हौसले बुलंद दिखने लगे हैं। राजधानी पटना के बेउर थाना इलाके में एक बदमाश ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को पीछे से गोली मार दी। मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। 

पटना. बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अपराधियों के हौसले बुलंद दिखने लगे हैं। राजधानी पटना के बेउर थाना इलाके में एक बदमाश ने कोचिंग से लौट रही छात्रा काजल कुमारी को पीछे से गोली मार दी। मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी लेती रही। इस घटना का एक चौंकाने वाला CCTV वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक छात्रा के पीछे आता है और फिर जैसे ही लड़की एक गली में जाने के लिए मुड़ी, आरोपी ने थैले में रखी पिस्तौल निकाली और फायर करके भाग गया।

सामने आया शॉकिंग CCTV
घटना बुधवार सुबह की है। काजल बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में अपनी कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे क्रिमिनल ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी। गोली छात्रा के गर्दन में जाकर धंस गई। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा अब खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी लगते ही छात्रा के परिजन पहुंचे और उसे तुरंत बायपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। गोली मारने की यह घटना समीप लगे सीसीटीवी में कैद भी हो गई। छात्रा की उम्र 15 साल बताई है। आरोप है कि पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। वो फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी लेती रही। पुलिस अभी तक गोली मारने वाले युवक का पता नहीं कर पाई है। पुलिस छात्रा के मोबाइल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

आरोपी लड़की को लगातार रोकने की कोशिश कर रहा था
बताया जाता है कि आरोपी पीछे से लड़की को लगातार रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो नहीं रुकी। गोली लगने के बाद लड़की बेसुध होकर जमीन पर गिर जाती है। यह देखकर लड़का वहां से भाग जाता है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचते हैं। घटना स्थल बेउन थाना क्षेत्र के सिपारा में इंद्रपुरी मोहल्ला है। छात्रा के पिता सेठ साह सब्जी विक्रेता हैं। छात्रा 9th क्लास की छात्रा है। काजल अपने घर सिपारा मुहल्ले में जा रही थी। बेउर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस छात्रा के मोबाइल को जब्त कर उसकी सीडीआर निकाल कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। छात्रा की मां हिमांती देवी ने बताया कि जब उन्हें फोन आया तो वे दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचीं। काजल सुबह 7 बजे कोचिंग पढ़ने गई थी। आठ बजे घर लौटते समय गोली मारी गई। उसे मौसा-मौसी अस्पताल लेकर गए थे।

pic.twitter.com/kHbddcU2L1

 यह भी पढ़ें
सिर्फ मुसलमान ही नहीं, हिंदू भी हैं रोहिंग्या, 2 साल पहले इस टापू के कारण ग्लोबल मीडिया की चर्चा बने थे
भाजपा नेता शाहनवाज पर दर्ज होगी रेप की FIR, दिल्ली की एक महिला ने लगाया था आरोप

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नई वंदे भारत में पुरानी आदत, वायरल हो गया कुछ बिहारियों की हरकत का वीडियो!
Patna Weather Today: पटना में 23 जनवरी को कितना बढ़ेगा ठंड का असर? जानिए मौसम अपडेट