अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होगी। जानें हल्दी, मेहंदी, संगीत, सात फेरों, शाही पंडाल और घुड़दौड़ का पूरा कार्यक्रम।

Anant Singh Daughter Wedding Schdule: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी में जहां 150 घोड़ों की घुड़दौड़ कराई जाएगी, वहीं करीब 4 लाख लोगों के लिए सैकड़ों तरह के व्यंजनों का इंतजाम किया जा रहा है। इसी बीच शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। शादी से पहले शुभ फलदान, तिलक, हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे समारोह होंगे। खास बात यह है कि जिस दिन शिवांगी की शादी होगी, उसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा।

शिवांगी सिंह की शादी में कब होगी हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म?

शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। शादी का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

  • 20 नवंबर: शुभ फलदान और तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • 23 नवंबर: हल्दी-कलश से जुड़े रीति-रिवाज संपन्न होंगे।
  • 24 नवंबर: शिवांगी का मेहंदी और संगीत समारोह होगा।
  • 25 नवंबर: शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार का पाणिग्रहण संस्कार होगा। इसी दिन कन्यादान, सिंदूर और सात फेरों की रस्में पूरी की जाएंगी।
  • इस तरह 25 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी से लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं को शादी का न्योता

  • अनंत सिंह की बेटी की शादी में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
  • अनंत सिंह के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण भेजा है।
  • इसके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं को न्योता दिया गया है।
  • अनंत सिंह ने यह भी बताया है कि इस शाही शादी में पाकिस्तान और दुबई से भी कुछ मेहमान शामिल होंगे।
  • यही वजह है कि शिवांगी की शादी बिहार के साथ-साथ देश और विदेश में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

12 बीघा जमीन पर बनेगा ताजमहल जैसा शाही पंडाल

  • 25 नवंबर 2026 को होने वाली इस शादी के लिए भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह के लिए करीब 12 बीघा जमीन पर ताजमहल जैसा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। मेहमानों की सुविधा के लिए पांच हेलीपैड भी बनाए गए हैं।
  • खाने-पीने के इंतजाम भी इस शादी का खास आकर्षण होंगे। मेहमानों को करीब 150 तरह के पकवान परोसे जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी में लगभग 4 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
  • इस शाही आयोजन में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। इसमें 'रांची एक्सप्रेस' नाम का घोड़ा भी हिस्सा लेगा। करीब 150 घोड़ों के इस आयोजन को लेकर भी काफी उत्सुकता है।

घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगी महिंद्रा थार, दूसरे को बाइक

  • शिवांगी की शादी के मौके पर होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए खास इनाम रखे गए हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार दी जाएगी।
  • वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को बाइक और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी इनाम में मिलेगी। इस वजह से घुड़दौड़ भी शादी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने जा रही है।

अनंत सिंह के गांव लदमा में बनाया गया अस्तबल और रेसकोर्स

  • घुड़दौड़ में शामिल होने वाले घोड़ों के ठहरने के लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में विशेष अस्तबल बनवाया गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए अलग से रेसकोर्स भी तैयार किया गया है।
  • यह रेसकोर्स अनंत सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। शादी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए घोड़ों और उनके मालिकों की तैयारियां भी चल रही हैं।
  • इस तरह शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी में पारंपरिक रस्मों के साथ शाही पंडाल, खास मेहमान, भव्य खानपान और घुड़दौड़ जैसे आयोजन आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं।