15 इंच जमीन के लिए हैवान बनी चाची, भतीजी को जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी से जंग

Published : Nov 28, 2022, 08:03 AM IST
15 इंच जमीन के लिए हैवान बनी चाची, भतीजी को जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी से जंग

सार

महज 15 इंच की जमीन के लिए एक महिला ने अपनी सगी भतीजी पर केरोसीन ऑयल डाल जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर है।

समस्तीपुर(Bihar).  बिहार के समस्तीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां महज 15 इंच की जमीन के लिए एक महिला ने अपनी सगी भतीजी पर केरोसीन ऑयल डाल जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी सिंघेश्वर राम का अपने भाई से बटवारे के दौरान महज 15 इंच जमीन के लिए विवाद हो गया। विवाद जमीनी के बाद  पंचायत हुई और पंचायत के बाद लड़की के पिता सिंघेश्वर राम काम करने के लिए चले गए थे। इस दौरान घर में सिंघेश्वर राम की 14 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी अकेली थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसके बड़े भाई की पत्नी के द्वारा घर में अकेली पाकर मिट्टी तेल छिड़ककर लड़की के शरीर में आग लगा दिया गया।

10-15 इंच जमीन के लिए 10 साल से विवाद
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही नेहा के पिता ने बताया कि पिछले 10 साल से उसके बड़े भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके कारण पिता के हिस्से की जमीन भी उसने अपने बड़े भाई को दे दिया। लेकिन 10 से 15 इंच जमीन के खातिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक जख्मी लड़की नेहा की स्थिति काफी गंभीर है और उसके शरीर का 80 से 90% हिस्सा जल चुके हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले को लेकर पीड़ित परिवार के रोसड़ा थाने में शिकायत की है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात SI विनय कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म