पटना में बीबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप, इस बाहुबली विधायक का करीबी है आरोपी

Published : Jan 07, 2020, 02:31 PM IST
पटना में बीबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप, इस बाहुबली विधायक का करीबी है आरोपी

सार

बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ इन दिनों काफी बढ़ गया है। दिनदहाड़े लूट की घटनाओं के साथ-साथ आज दिनदहाड़े लड़की को गन प्वाइंट पर अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

पटना। बीबीए की एक छात्रा के साथ बिहार की राजधानी पटना में गैंगरेप की घटना हुई। मंगलवार को पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि गन प्वाइंट पर आरोपियों ने उसे अगवा किया और फिर एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी उससे मिला था और कहा था कि हमारे साथ रिलेशन में आ जाओ, हम यहां के गुंडा है, कोई तुम्हें तंग नहीं करेगा। 

जीबी मॉल के पास से किया था अगवा 
पीड़िता ने आगे बताया कि वो खाने-पीने के हम जीबी मॉल गई थी। जहां फिर से आरोपी ने उसके सामने यहीं प्रपोजल दिया। जिसे लड़की ने ठुकरा दिया। जब पीड़िता जीबी मॉल से निकल गई थी तभी पार्किंग में आरोपियों ने हथियार के दम पर उसे अगवा किया और फिर कार से एक फ्लैट में ले गए। जहां बंद कमरे में दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि तबियत खराब होने पर आरोपी युवक उसे कहीं और ले जा रहे थे।  तभी टैफिक सिग्नल के पास से वह आरोपियों के चुंगल से निकली और पुलिस को सारी बात बताई। 

मोकामा विधायक  का करीबी बताया जाता है आरोपी
पीड़िता ने अपने बयान में विनायक सिंह और संदीप मुखिया नामक दो लड़कों का नाम बताया है। बता दें कि संदीप मुखिया मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है। उसके अनंत सिंह के साथ की कई तस्वीरें भी सार्वजनिक है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जिसके आधार पर पुलिस  मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का  कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साड़ी में बिहार की महिला का गजब कारनामा, धूम मचा रहा मैडम का VIDEO
गठबंधन को लेकर Pappu Yadav का SHOCKING बयान