बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा: बेगूसराय में लावारिस लाश को रस्सी से खिंचवाया, खुद नाक दबाकर दूर खड़े रहे पुलिसव

Published : Jul 28, 2022, 07:44 PM IST
बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा: बेगूसराय में लावारिस लाश को रस्सी से खिंचवाया, खुद नाक दबाकर दूर खड़े रहे पुलिसव

सार

बिहार में पुलिस की एक लावारिस मृत शरीर के साथ अमानवीय बर्ताव करने का मामला सामने आया है। जहां गंध आती लाश को उठाने के लिए पहले सफाई कर्मी बुलाया और फिर रस्सी से खिचवाया गया। घटना के सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसआई को संस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही जांच की जा रही है।

बेगूसराय: बिहार पुलिस का अमानवीय हरकत गुरुवार को सामने आई है। जिलें में एक लावारिस लाश को पुलिस ने सफाई कर्मियों से रस्सी से खींचवाया। सफाई कर्मी शव को रस्सी के सहारे घसीटते हुए ले गए। पुलिस कर्मी नाक ढक तमाशा देखते रहे। बेगूसराय जिला पुलिस द्वारा किए गए इस अमानवीय हरकत की चारो ओर आलोचना हो रही है। लाश को रस्सी के सहारे घसीटने  का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामला बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव के साथ जानवरों जैसा सलूक किया।  इस मामले में जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने लाखों थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी संतोष कुमार  से स्पष्टीकरण भी मांगा है। एसपी की ओर से दो चौकीदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। 

स्ट्रेचर पर भी घसीटते हुए लादा गया शव
लाखो थाना क्षेत्र के निपनिया सीमेंट गोदाम के पास गड्ढे में 27 जुलाई को ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव सड़ चुकी थी और उसने से काफी बदबू भी आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने शव को देखने के बाद शव को उठाने के लिए सफाई कर्मियों को बुलाया। सफाई कर्मी ने शव के दोनों पैर में रस्सी बांधी और घसीटते हुए वाहन तक लेकर आए। फिर ट्रैक्टर लाद अस्पताल ले गए। इसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी हरकत में आए और कार्रवाई करते हुए थाना  के सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। 

शव की नहीं हुई पहचान
पुलिस कर्मियों की बर्बरता अस्पताल ले जाने तक ही खत्म नहीं हुई। पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के दौरान भी शव के साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद शव को वाहन से उतारने की बात आई तो यहां भी रस्सी से शव को खींचकर स्ट्रेचर पर लादा गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस के भीतर ले जाया गया। स्ट्रेचर पर भी बॉडी आदि लटकी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलानी भी जरूरी नहीं समझी। इधर, शव की पहचान अब तक नहीं हुई है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगा रही है।
 

यह भी पढ़े- 7 तस्वीरों में देखिए झारखंड का मिनी शिमला: 700 पहाड़ियों से घिरा है एशिया के सबसे बड़े साल के पेड़ों का जंगल

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Free Electricity: बिहार में किराएदारों की मौज! अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: JCB से खुदाई करते ही हुआ भयानक धमाका! आखिर कैसे फटा गैस पाइप?