पुजारी का सिर काटकर मंदिर के गेट पर लटका दिया था, लेकिन चप्पल ने सारे राज से उठा दिया पर्दा

Published : Aug 12, 2022, 10:08 AM ISTUpdated : Aug 12, 2022, 01:34 PM IST
पुजारी का सिर काटकर मंदिर के गेट पर लटका दिया था, लेकिन चप्पल ने सारे राज से उठा दिया पर्दा

सार

11 अगस्त की देर शाम बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अंधविश्वास और जादू-टोना के चक्कर में पुजारी की हत्या की थी। घटना स्थल पर मिले आरोपी के चप्पल से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

बेतिया (बिहार). बेतिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुद्रल प्रसाद वर्णवाल की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। 22 साल के युवक ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। हसुआ से उसने पुजारी का गला काट गला को राम जानकी मंदिर से करीब एक किमी दूर काली मंदिर के गेट पर टांग दिया था। चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अच्छेलाल कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

11 अगस्त की देर शाम बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी के पास से पुलिस ने खून लगा गमछा, खून लगा शर्ट, खून लगी गंजी मंदिर से चोरी की गई गमछा बरामद, हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

अंधविश्वास में की थी पुजारी हत्या
एसपी ने बताया कि आरोपी ने अंधविश्वास और जादू-टोना के चक्कर में पुजारी की हत्या की थी। आरोपी पहले मंदिर में सामानों की चोरी करता था। इसी को लेकर आरोपी की पुजारी से कहासुनी भी हुई थी। आरोपी ने अकेले ही पुजारी की सिर काट हत्या की और पुजारी का सिर काली मंदिर में टांग आया था। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को तूल देकर संप्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने का आशंका जाहिर की जा रही थी। 

यह है मामला 
जानकारी हो कि 7 अगस्त की सुबह गोपालपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पुजारी की सिर काट हत्या कर दी गई थी। धड़ मंदिर में मिला था जबकि सिर राम जानकी मंदिर से दो किमी दूर पिपरा गांव के काली मंदिर में टंगा मिला था। पुलिस ने 18 घंटे के भीतर इस पूरे कांड का खुलासा कर लिया। घटना स्थल पर मिले आरोपी के चप्पल से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें- बिहार में उमर ने दीपक बन विधवा महिला के साथ 6 माह तक बनाए संबंध, सच पता चला तो कर गया खतरनाक कांड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म