बिहारः लाइटर दबाते ही सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, अब तक 5 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के हैं सभी

Published : Jul 21, 2020, 01:21 PM IST
बिहारः लाइटर दबाते ही सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, अब तक 5 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के हैं सभी

सार

डीएम पूर्णिया राहुल कुमार ने कहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट से 5 बच्चों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को भी इलाज में मदद की जाएगी। घटनास्थल और पीड़ित परिवार के बीच बायसी सीओ को भेजा गया है।

पूर्णिया (Bihar) । बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। खाना बनाने वाले एलजीपी सिलेंडर में लाइटर जलाते ही ब्लास्ट हो गया। इससे एक ही परिवार के महिला सहित सात लोग झुलस गए थे, जिसमें आज पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी बच्चे बताए जा रहे हैं। यह घटना बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वाल गांव की है। बताते हैं कि सोमवार की शाम सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। जिसमें झुलसे सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था था। 

ऐसे हुआ हादसा
परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम बायसी थाना के खपड़ा में वीरेंद्र यादव के घर में  खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था, जिसकी जानकारी महिलाओं को नहीं थी। इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई। वह कुछ कर पाती की गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और घर में आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ और घर के सात लोग झुलस गए।

आज हुई सभी बच्चों की मौत
आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग को बुझाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में से पांच ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं, जिनके नाम गगन कुमार, रुचि कुमारी, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार और प्रीति कुमारी हैं जबकि पिंटू यादव और बेबी देवी अभी भी नाजुक स्थिति में हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

प्रशासन ने कही ये बातें
डीएम पूर्णिया राहुल कुमार ने कहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट से 5 बच्चों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को भी इलाज में मदद की जाएगी। घटनास्थल और पीड़ित परिवार के बीच बायसी सीओ को भेजा गया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Khan Sir Controversy: FIR के बाद क्या मुश्किल में है खान सर का कोचिंग नेटवर्क?
Khan Sir vs Raushan Sir: कैसे शुरू हुई खान सर और रोशन आनंद की लड़ाई? पटना कोचिंग हब की पूरी कहानी