Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 5:38 AM IST / Updated: Feb 28 2022, 05:19 PM IST

Bihar Budget 2022: नीतीश सरकार का बिहार के विकास के लिए 6 सूत्रीय मॉडल, शिक्षा को सर्वाधिक 39 हजार करोड़ दिए

सार

पटना : बिहार के वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने अपना दूसरा बजट (Bihar Budget 2022) पेश किया। 2022-23 के लिए सरकार ने 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट पेश किया जो पिछले बजट से 19 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। इसमें सर्वाधिक 16.5 प्रतिशत शिक्षा को दिया गया है। वित्त मंत्री ने बिहार के विकास के 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 45 मिनट तक बजट भाषण दिया।

03:18 PM (IST) Feb 28

बीजेपी विधायक के बयान पर हंगामा

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकरु बचौल के बयान पर विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हो रही है। सत्ता पक्ष ने राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं विपक्ष बीजेपी विधायक बचौल से माफी मांगने की बात पर अड़ गया है।
 

03:09 PM (IST) Feb 28

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 45 मिनट तक बजट भाषण दिया। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। सभी दलों के नेता राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। राज्य को विशेष दर्जा देने पर भी विपक्षी दलों ने सवाल पूछे हैं।

03:00 PM (IST) Feb 28

स्किल बढ़ाने पर जोर

सात निश्चय में युवा शक्ति पर ध्यान, 89 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों का चयन, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनेगा, पटना नालंदा को मिलेगा पहले फेज में मेगा स्किल सेंटर,तकनीकी शिक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दी जाएगी।

02:57 PM (IST) Feb 28

राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत लखने का लक्ष्य

बिहार में इस बार राजकोषीय घाटे को 3.5 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। हरित कार्यालय की तरफ बढ़ चले हैं। कॉमन डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

02:55 PM (IST) Feb 28

19 हजार करोड़ का बजट बढ़ा

वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 2 लाख 18 हजार करोड़ का था बजट। लगभग 19 हजार करोड़ का बजट बढ़ा। पूंजीगत या कैपिटल एक्सपेंडिक्योर में एक लाख करोड़ खर्च होंगे। स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय एक लाख 37 हजार करोड़ खर्च होंगे।

02:48 PM (IST) Feb 28

2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट

बिहार के वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस बार यानी कि 2022-2023 का बजट पेश किया। इस बार का बजट 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपए का है। वित्त मंत्री ने विकास का 6 मॉ़ल पेश किया है। पूरा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण पर आधारित है।
 

02:45 PM (IST) Feb 28

स्वच्छता पर जोर, बेघरों को आवास

स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत सभी गांवों में सोलर स्टीट लाइट लगाई जाएगी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति घर तक पक्की नली-गलियां इसके लिए 847 करोड़ रुपए का प्रावधान। स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम तैयार किया जाएगा। बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रैनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। 550 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
 

02:43 PM (IST) Feb 28

किस क्षेत्र में कितना बजट

कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़ बजट का आवंटन
शिक्षा के क्षेत्र के लिए 39 हजार करोड़ का आवंटन
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 हजार करोड़ के बजट का आवंटन
समाज कल्याण के लिए 12,375 करोड़ के बजट का आवंटन 

02:41 PM (IST) Feb 28

अविवाहित महिलाओं को 25 हजार

सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान।
सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रूप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, IIT पटना नॉलेज पार्टनर। दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे।
 

02:36 PM (IST) Feb 28

इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी। हमारी सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसखंय्क के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार के लिए 16,134 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बजट का 65 प्रतिशत सामाजिक क्षेत्र में खर्च होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास दर 9.7 रहने की उम्मीद है। 2022-23 में एक लाख करोड़ रुपए ब्याज मुक्त कर्ज होगा।

02:34 PM (IST) Feb 28

समाज कल्याण के लिए 12375 करोड़

वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस साल का बजट में समाज कल्याण के लिए 12375 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है।  88 लाख घर नल जल का लाभ पहुंच गया है। वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि निर्यात नीति का निर्माण किया जाएगा।

02:32 PM (IST) Feb 28

बजट में खास

स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़ का प्रावधान । 12,375 करोड़ 7 लाख का बजट प्रावधान विभिन्न वर्गों के लिए। 7712 करोड़ 30 लाख का कृषि बजट। उद्योग के लिए 1643 करोड़ 74 लाख का बजट। इथेनॉल को लेकर 151 इकाई लगाई जाएगी।  राजयकीकृत विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की स्वीकृति। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट- 39,191 करोड़ रुपए। कुल बजट का 16.5%
 

02:27 PM (IST) Feb 28

जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान

2022-23 के बजट स्वास्थ्य,शिक्षा, उद्योग, कृषि, ग्रामीण को फोकस किया गया है। सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान।निर्धारित राजकोषिय घाटे का भी पालन किया है।
राज्य का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। इस वर्ष विसाक देश में सबसे अधिक वृद्धि दर प्राप्त किया।

02:27 PM (IST) Feb 28

जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान

2022-23 के बजट स्वास्थ्य,शिक्षा, उद्योग, कृषि, ग्रामीण को फोकस किया गया है। सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान।निर्धारित राजकोषिय घाटे का भी पालन किया है।
राज्य का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। इस वर्ष विसाक देश में सबसे अधिक वृद्धि दर प्राप्त किया।

02:24 PM (IST) Feb 28

2022-23 में विकास दर 7.9 रहने का अनुमान

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। विश्व अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी की कमी आई है। वहीं बिहार की अर्थव्यवस्था 2.5 प्रतिशत बढ़ी। 2022-23 में विकास दर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस साल देश भर में बिहार सबसे ज्यादा आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने वाला राज्य रहा। 8 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। केंद्र ने ऋण लेने की सीमा में बढ़ोतरी की है। एससी-एसटी को योजनाओं का लाभ दिया।

02:23 PM (IST) Feb 28

संसाधन सीमित लेकिन विकास जारी रहा

वित्त मंत्री तारकिशोर ने कहा कि महंगाई भत्ते का नियमित तौर पर भुगतान हो रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य का विकास जारी है। लगातार कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। गरीब और कमजोर वर्गों को मदद दी जा रही है।
 

02:19 PM (IST) Feb 28

इन 6 क्षेत्रों पर बजट आधारित

वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। बजट की शुरुआत में उन्होंने कहा कि इस साल का बजट छह सूत्रों पर आधारित है। इन सूत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण है।

02:17 PM (IST) Feb 28

कोरोना का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है.राजस्व के वसूली पर पर प्रभाव पड़ा है। कोरोना काल में बिहार सरकार ने बेहतरीन कार्य किए हैं।

02:14 PM (IST) Feb 28

बजट की शुरुआत

वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की। इसके बाद एक कविता भी पढ़ी, यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है।
 

02:03 PM (IST) Feb 28

विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

वित मंत्री तारकिशो प्रसाद विधानसभा पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बजट पेश करेंगे। 2021-22 का बिहार बजट 2,18,302 करोड़ का था। करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के अनुमान के साथ इस बार बिहार बजट 2.40 लाख करोड़ का अनुमान है। कोरोना महामारी के काल में बजट 2022-23 में नेशनल हेल्थ मिशन को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ से ज्यादा की राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस बार करीब 22 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी करने की तैयारी बिहार सरकार की तरफ से की गई है।
 

01:43 PM (IST) Feb 28

डीजीपी - गृह सचिव को भेजा जाएगा नोटिस

बिहार के डीजीपी की तरफ से स्पीकर का मजाक उड़ाए जाने के मामले में बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने सदन में मामला उठाया। इस मामले पर भी कार्यमंत्रणा की बैठक में फैसला हुआ है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में डीजीपी और गृह सचिव को पत्र भेजकर जवाब मांगा जाएगा। मामले में आरोपी डीएसपी और दोनों थाना प्रभारी जांच रिपोर्ट आने तक मौजूदा तैनाती से हटाए जाएंगे।

01:27 PM (IST) Feb 28

स्पीकर का अपमान करने वाले DSP-थाना प्रभारी पर एक्शन

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले में प्रश्नकाल के दौरान हुए हंगामे के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी डीएसपी और दोनों थाना प्रभारी जांच रिपोर्ट आने तक मौजूदा तैनाती से हटाए जाएंगे।

01:14 PM (IST) Feb 28

सदन में गूंजा यूक्रेन मामला

विधानसभा में आज हंगामें के दौरान यूक्रेन मामला गूंजा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मांग करते हुए कहा कि बिहार के छात्रों को वापस लाया जाए। सरकार का क्या प्लान है ये भी बताए। बिहार के छात्रों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। बता दें कि रुस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनको लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन चला रही है। इसमें बिहार के भी छात्र हैं।

01:04 PM (IST) Feb 28

मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित करने की मांग

अनुसूचित प्रश्न के तहत राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे और रामबली सिंह ने मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित करने की मांग की। जवाब में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीएससी पास छात्र मिट्टी जांच के लिए लेबोरेट्री खोलते हैं तो सरकार उन्हें पांच लाख का अनुदान देगी। उन्होंने बताया कि 3 लाख 33 हजार किसानों को स्वास्थ्य कार्ड दिया गया है और 2 लाख 73 हजार मिट्टी सैंपल की जांच की गई है, एडवाइजरी भी दी गई है।

12:48 PM (IST) Feb 28

2 बजे शुरू होगा बजट

बजट भाषण करीब 2 बजे शुरू होगा। 2021-22 का बिहार बजट 2,18,302 करोड़ का था। करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के अनुमान के साथ इस बार बिहार बजट 2.40 लाख करोड़ का अनुमान है। कोरोना महामारी के काल में बजट 2022-23 में नेशनल हेल्थ मिशन को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ से ज्यादा की राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस बार करीब 22 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी करने की तैयारी बिहार सरकार की तरफ से की गई है।

12:41 PM (IST) Feb 28

कार्य मंत्रणा समिति की मीटिंग

विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई है। दो बजे के करीब बजट पेश होगा। वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद सदन के पटल पर लेखा-जोखा रखेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ही मौजूदा कई मुद्दों पर चर्चा होगी और फिर सहमति बनाकर सदन चलाने का प्रयास किया जा

12:31 PM (IST) Feb 28

सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा

विधानसभा के बाहर RJD विधायक रोजगार को लेकर हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को रोजगार देना चाहिए। वहीं, कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बीजेपी वाले बोल रहे हैं कि मुसलमानों का वोटिंग अधिकार खत्म कर देना चाहिए। वे क्या लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। जबकि सीपीआई (एम) सीएम नीतीश कुमार से इस पर चुप्पी तोड़ने की मांग कर रही है।
 

12:26 PM (IST) Feb 28

स्पीकर से दुर्व्यवहार पर हंगामा

विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव और उसके बाद मुख्य सचिव डीजीपी को सुनवाई के लिए बुलाए जाने के मसले पर आज सदन में जोरदार हंगामा हुआ। आरजेडी और बीजेपी आज एक साथ खड़ी नजर आई। आरजेडी विधायक ललित यादव ने सबसे पहले दोषी अधिकारियों पर एक्शन की मांग की। बिहार के डीजीपी के तरफ से स्पीकर का मजाक उड़ाए जाने का आरोप भी लगाया।

12:23 PM (IST) Feb 28

डिप्टी सीएम रेणु देवी सीढ़ियों से गिरीं

हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। इस बीच सीढ़ियों से उतरते वक्त डिप्टी सीएम रेणु देवी गिर गईं। वहां मौजूद उनके स्टाफ और दूसरे लोगों ने उन्हें उठाया। हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों पर संभल नहीं पाईं और गिर गईं.
 

11:57 AM (IST) Feb 28

मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई की मांग

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले वामदलों ने सदन पॉटिको और उसके बाहर प्रदर्शन किया। भाकपा माले के विधायकों ने मॉब लिंचिंग मामले को लेकर आज सरकार को जमकर घेरा है। समस्तीपुर में जेडीयू नेता खलील रिजवी की मॉब लिंचिंग और हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
 

11:48 AM (IST) Feb 28

सदन की कार्यवाही स्थगित

कांग्रेस के सदस्य हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे सदस्यों को बैठने का आग्रह किया। राजद के ललित यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार का मामला उठाया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित, दो बजे पेश होगा बजट

11:42 AM (IST) Feb 28

सबका संविधान पर विश्वास - विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा में विपक्ष ने बीजेपी विधायक के बयान पर बहस करने की मांग की है। इस पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि ये अच्छी बात है कि सभी की संविधान पर आस्था है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जिसने जन्म लिया है चाहे वो किसी जाति, धर्म का हो, उसका समान अधिकार है।

11:38 AM (IST) Feb 28

भ्रष्ट अधिकारियों का मुद्दा उठा

बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने 125 भ्रष्ट अधिकारियों के अभियोजन लटके रहने का मामला उठाया। सदन में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस का जो दावा करती है उसके बावजूद भ्रष्टाचारी अधिकारियों के ऊपर एक्शन नहीं हो रहा।सरकार की तरफ से जवाब दिया गया। प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह स्वीकार किया कि लगभग 108 अधिकारियों के खिलाफ अभी मामला लंबित है। हालांकि उन्होंने सदन में यह भरोसा दिया कि वह मुख्य सचिव स्तर पर जल्द एक बैठक बुलाकर इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेंगे।
 

11:26 AM (IST) Feb 28

हंगामे के बीच प्रश्नकाल

हंगामे के बीच प्रश्नकाल चल रहा है। बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने 125 भ्रष्ट अधिकारियों के अभियोजन लटके रहने का मामला उठाया। विधानसभा में प्रश्नकाल में गृह विभाग से 59, सामान्य प्रशासन विभाग से 8, वित्त विभाग से 11, उद्योग विभाग से 11, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से दो, गन्ना उद्योग विभाग से 6, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के 7 पर्सनल लाए गए हैं, जिसका जवाब हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पेश होने के समय सदन में शामिल नहीं होंगे। 

11:19 AM (IST) Feb 28

पटना में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में प्रति व्यक्ति आय राज्य में सबसे ज्यादा है। पटना में लोगों की आय एक लाख 31 हजार 64 रुपए है, जबकि शिवहर के लोगों की सालाना औसत आय सबसे कम 19 हजार 592 रुपए है। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक कृषि एवं सहायक क्षेत्रों में वृद्धि के कारण राज्य का आर्थिक विकास हुआ है।

11:11 AM (IST) Feb 28

विधानसभा की कार्यवाही शुरू

बिहार में आज बजट पेश होने जा रहा है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष विधायक हंगामा कर रहे हैं। सेकेंड हॉफ यानी दो बजे के करीब वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद पटल पर लेखा-जोखा रखेंगे।


More Trending News