Bihar Budget 2022: 20 पॉइंट में समझिए नीतीश सरकार का बजट, जानिए किस सेक्टर में दिखाई सबसे ज्यादा मेहरबानी

बिहार में नीतीश कुमार सरकार आज अपना 2 लाख 37 हजार करोड़ का बजट पेश (Bihar Budget 2022) किया। जिसे उनके वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने पूरे बजट को विकास के 6 सूत्रीय मॉडल के जरिए बताया है। पूरा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण पर आधारित है

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 9:53 AM IST / Updated: Feb 28 2022, 05:58 PM IST

पटना.  बिहार में नीतीश कुमार सरकार आज अपना 2 लाख 37 हजार करोड़ का बजट पेश (Bihar Budget 2022) किया। जिसे उनके वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) विधान मंडल में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने पूरे बजट को विकास के 6 सूत्रीय मॉडल के जरिए बताया है। पूरा बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण पर आधारित है। सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया गया है, इसमें सर्वाधिक 16.5% दिया गया है। 

किस क्षेत्र में कितना बजट
- कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़ बजट का आवंटन
- शिक्षा के क्षेत्र के लिए 39 हजार करोड़ का आवंटन
- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 हजार करोड़ के बजट का आवंटन
- समाज कल्याण के लिए 12,375 करोड़ के बजट का आवंटन

Latest Videos

यह भी पढ़ें-Bihar Budget 2022 Live : स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़, शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट

1. वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 700 करोड़ आवंटित किए।
2. 200 करोड़ का प्रावधान मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता के लिए ऐलान।
3. 225 करोड़ का प्रवधान  कुशल युवा कार्यक्रम के लिए दिए।
4. हर घर नल का जल के लिए बजट में 1 हज़ार 1.10 करोड़ का प्रावधान किया गया।
5.सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार
6. स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद, इस मद में 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
7. स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
8. 29 हजार 749 करोड़ कृषि का बजट
9. उद्योग के लिए 1643 करोड़ 74 लाख का बजट। इथेनॉल को लेकर 151 इकाई लगाई जाएगी।
10. आर्थिक हल युवाओं को बल योजना के तहत 1 लाख 66 हजार 500 योजनाओं के लिए 4500 करोड़ स्वीकृत।

यह भी पढ़ें-Bihar Budget 2022 : जानिए क्या है सात निश्चय योजना पार्ट-2, जिसके तहत बिहार की प्रगति का रास्ता खोलेगी सरकार

बजट की बड़ी घोषणाएं
1. स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
2. बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
3. दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे।
4. सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, IIT पटना नॉलेज पार्टनर
5. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति। 
6. हर गांव और घर तक नालियां होंगी पक्की।
7. बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी। 
8. बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
9. सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जाएगा। 
10. सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रूप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर