बिहार के मुख्‍य सचिव का कोरोना संक्रमण से निधन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर

Published : Apr 30, 2021, 03:53 PM IST
बिहार के मुख्‍य सचिव का कोरोना संक्रमण से निधन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर

सार

1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन पर प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक जताया है। अरुण कुमार सिंह को दीपक कुमार के रिटायर्ड होने के बाद 27 फरवरी को इस पद जिम्‍मेदारी संभाली थी।

पटना ( Bihar) । प्रदेश के मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। उनका पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बता दें कि वो बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले थे। इसी साल 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। 

27 फरवरी को संभाला था पद
1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन पर प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक जताया है। अरुण कुमार सिंह को दीपक कुमार के रिटायर्ड होने के बाद 27 फरवरी को इस पद जिम्‍मेदारी संभाली थी।

कैबिनेट की मीटिंग में जताया गया शोक
बिहार कैबिनेट की मीटिंग में मुख्‍य सचिव के निधन पर शोक जताया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें। बिहार के कई अन्य दलों के नेताओं ने भी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट की है.

इन पदों पर रह चुके थे अरुण सिंह
अरुण सिंह विकास आयुक्त के अलावा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे। अरुण सिंह काफी सालों तक जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भी सचिव रहे हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!