जब अचानक पेड़ से निकली भगवान की आकृति, चमत्कार जान पूजने लगे लोग..उमड़ रही भीड़

पेड़ के पास अचानक गणपति बप्पा के जयकारे लगने लगे। थोड़ी ही देर में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2021 12:28 PM IST

मुंगेर : बिहार (bihar)में एक पेड़ के पास अचानक गणपति बप्पा के जयकारे लगने लगे। थोड़ी ही देर में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। एक के बाद एक शख्स वहां आता गया, क्या महिलाएं,  क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी हाथ जोड़े खड़े दिखाई दिए। हुआ कुछ यूं कि मुंगेर ज‍िले में बड़ी हाट के पास एक बरगद के पेड़ में भगवान गणेश (Lord Ganesh)की आकृति उभर आई। जिसे देखकर लोगों ने पूजा-पाठ और चढ़ावा चढ़ाना शुरू कर दिया।  

भगवान का चमत्कार मान रहे लोग
पेड़ पर उभरी आकृति से गणेश जी की सूड़ और कान होने का आभास हो रहा है। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या मे लोग वहां पहुंच गए और भगवान का चमत्कार मान पूजा-पाठ शुरू कर दी। दीपक जलाने से लेकर भगवान की आरती तक की गई। 

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-इंसान के रूप में हैवान निकले ये पति-पत्नी, जरा से पैसों की लालच में किया शर्मनाक कांड...

50 साल पुराना है बरगद  का पेड़
रविवार शाम को हुई यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। आस-पास के गांवों को लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। रात होने के बावजूद लोग वहां पहुंचने लगे और पेड़ आस्था का केंद्र बन गया। अब भी सैंकड़ों की संख्या में लोग आकृति के दर्शन करने वहां पहुंच रहे हैं। आकृति का दर्शन करने पहुंच रहे लोगों ने बताया क‍ि ये बरगद का पेड़ लगभग 50 साल पुराना है। रोजाना लोग यहां आकर बैठते हैं।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी केस: वरुण गांधी ने ट्विटर के बायो से 'भाजपा' शब्द हटाया, सुबह योगी को लिखा था पत्र

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev