राजस्थान की राजधनी जयपुर से एक पति-पत्नी ने काली करतूत सामने आई है। जहां दंपत्ति ने एक युवती को सीकर भेजकर उसके साथ गैंगरप कराया। साथ हैवानियत के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई।

जयपुर. राजस्थान की राजधनी जयपुर से एक पति-पत्नी ने काली करतूत सामने आई है। जहां दंपत्ति ने एक युवती को सीकर भेजकर उसके साथ गैंगरप कराया। साथ हैवानियत के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने दंपती समेत इसम मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नौकरी के नाम पर लड़कियों की इज्जत का सौदा करते
दरअसल, जयपुर पुलिस ने पति-पत्नी अजीज रहमान और सूफीया खातून को रविवार रात गिरफ्तार किया है। दोनों नौकरी के नाम पर गरीब लड़कियों को अपने झांसे में फंसाते थे। इसके बाद वह इनसे डील करके मसाज कराने के नाम पर स्पा सेंटर भेजते था। जहां युवतियों से मसाज के नाम पर रेप किया जाता था।

यह भी पढ़े-75 शादियां कर चुका ये शख्स, 200 विदेशी लड़कियों की जिंदगी की तबाह..आरोपी ने बयां की चौंकाने वाली कहानी

8 हाजर की लालच में लड़की की जिंदगी की तबाह
बता दें कि दंपत्ति ने 24 सितंबर को 8 हजार में डील करके एक लड़की को जयपुर से सीकर भेजा था। जहां सीकर में युवको ने युवती को पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने हैवानों का विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में बीकानेर सड़क पर फेंक दिया।

यह भी पढ़े-भयानक हादसा: एक गलती से परिवार के 5 लोगों की बिछ गईं लाशें, तभी मौत के मुंह से जिंदा बचा 6 माह का बच्चा

पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
लड़की को बेसुध हालत में बीच सड़क पर पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी उसे उठाकर लाए और अस्पताल में भर्ती काराया। जहां पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई।