अजब प्रेम का गजब अंजाम : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने काट देता था पूरे गांव की बिजली, जब पोल खुली तब..

Published : Oct 15, 2021, 04:44 PM IST
अजब प्रेम का गजब अंजाम : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने काट देता था पूरे गांव की बिजली, जब पोल खुली तब..

सार

दोनों का पांच साल से अफेयर चल रहा था। जब भी वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाता तो तीन घंटे के लिए पूरे इलाके की बिजली काट देता ताकि उसके बारे में किसी को पता नहीं चले।

पूर्णिया : बिहार (bihar) के पूर्णिया जिले में प्यार में डूबे एक प्रेमी ने ऐसा कारनामा किया जो चर्चा का विषय बन गया है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लगभग तीन घंटे तक पूरे गांव की बिजली काट देता था ताकि रात के अंधेरे में दोनों आराम से मिल सके। एक दिन गांव वालों ने प्रेमी को ऐसा करते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे अनोखे तरीके से सजा दी गई।

इलेक्ट्रिशियन था प्रेमी
कृत्यानंद नगर थाना इलाके के गणेशपुर पंचायत के आदिवासी टोला में तैनात इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र राय का एक आदिवासी लड़की से अफेयर था। दोनों के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब भी वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाता तो पूरे इलाके की बिजली काट देता ताकि उसके बारे में किसी को पता नहीं चले और उन्हें कोई भी परेशान न करे। तीन घंटे तक गांव की बत्ती गुल रहती थी और लोग परेशान होते रहते थे। 

इसे भी पढ़ें-वाहे गुरु...ये कैसे बंदे जो निहत्थे पर बर्बरता करते हैं...आतंकी का पोस्टर लगाते है

सिर मुंडाया, जूते-चप्पल की माला पहनाई
9 अक्टूबर को भी जब गांव की बिजली गई तो गांव वालों ने इलाके के इलेक्ट्रीशियन की तलाश शुरू की। थोड़ी देर की तलाश के बाद गांव के बाहर ग्रामीणों ने उसे एक लड़की के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। नाराज लोगों ने दोनों की पिटाई की। फिर दोनों के बाल मुड़ाए और जूता चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। 10 दिसंबर को ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। इसके बाद ऑटो पर बैठा कर दुल्हन को दूल्हा बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय के घर पर भेज दिया। जिसके बाद से ही यह वाकया पूर्णिया और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें-मोदी से मुलाकात : PM से मिलने 735 किलोमीटर पैदल चला यह शख्स, 22 दिन बाद पूरा हुआ सपना, सुनाई दिल की बात

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट: फिर गांववालों ने जो किया वह गजब था, Watch Video
Bihar Hospital Viral Video: अस्पताल की इमरजेंसी में शराब पार्टी! CCTV में कैद हुई महिलाओं की हरकत