Bihar MLC Election 2022 : 24 सीट के लिए 187 प्रत्याशी मैदान में, NDA और RJD-लेफ्ट गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला

Published : Apr 04, 2022, 08:15 AM IST
Bihar MLC Election 2022 : 24 सीट के लिए 187 प्रत्याशी मैदान में, NDA और RJD-लेफ्ट गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला

सार

इस बार के नतीजों को विधानसभा चुनाव 2025 से पहले काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले चुनाव में इसकी छाप देखने को मिलेगी। यही कारण है कि पक्ष और विपक्ष दोनों की तरफ से हर समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

पटना : बिहार मे विधानसभा परिषद चुनाव (Bihar MLC Election 2022) के लिए वोटिंग चल रही है। सुबह आठ बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। 24 सीटों के लिए 187 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 534 बूथों पर वोटिंग चल रही है। एक लाख 34 हजार 106 मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। इन सभी सीटों के परिणाम सात मार्च को आएंगे। बता दें कि इस चुनाव में सबसे ज्यादा प्रत्याशी सहरसा और मधेपुरा सुपौल निर्वाचन क्षेत्र से हैं। यहां से 14 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं जबकि भोजपुर और बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम दो प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 

कितने मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता
MLC चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। विधान परिषद चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या 69,360 है तो 62,747 पुरुष मतदाता हैं। जबकि थर्ड जेंडर  की संख्या 9 है। वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए हो रही है। जो भी वोट डालने जा रहे हैं, उन्हें बैंगनी स्केच पेन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

मुख्य मुकाबले में कौन-कौन
राज्य में विधान परिषद चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA और  RJD-लेफ्ट गठबंधन के बीच है। एनडीए के घटक दलों में BJP 12, JDU 11 और RLJP एक सीट पर मैदान में है जबकि वहीं लेफ्ट की बात करें तो आरजेडी 23 और सीपीआई एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस (Congress) चूंकि अकेले चुनाव लड़ रही है तो उसने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी  उतारे हैं जबकि मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सात और चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी छह सीटों पर मैदान में है।

अभी क्या है स्थिति
जिन 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 13 अकेले भारतीय जनता पार्टी के पास ही हैं। साल 2016 में भाजपा ने 11 सीटें जीती थी लेकिन बाद में लोजपा की नूतन सिंह और कटिहार से अशोक कुमार अग्रवाल भाजपा के साथ हो गए तो उसकी संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस बार पार्टी ने सिर्फ 12 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे हैं। बीजेपी ने अपने कोटे की मधुबनी सीट जेडीयू को दी है। पिछली बार जेडीयू के खाते में पांच सीट गई थी लेकिन बाद में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी के पाले के तीन सदस्य आरजेडी के साथ हो गए और उसके सीटों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

इसे भी पढ़ें-बिहार में जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो औरों का क्या हाल होगा, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज

इसे भी पढ़ें-बिहार में भी बुल्डोजर बाबा की मांग : राबड़ी देवी बोलीं- तो फिर नीतीश कुमार की जगह योगी को ही बना दीजिए सीएम

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी