पति ने भेजा है पैसा, आकर ले जाओ का बहाना कर पड़ोसी ने महिला को घर से बुलाया, फिर किया रेप

मामला बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जाती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2020 6:59 AM IST

मुंगेर। कोरोना से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में भरोसे के कत्ल का एक मामला बिहार के मुंगेर से सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां से उसके पड़ोसी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बरियारपुर थाने में मामले में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पीड़िता का पड़ोसी बताया जाता है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति को आरोपी बताया गया था। जिसे गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। 

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। आरोपी युवक ने गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे पीड़िता को फोन कर बताया कि तुम्हारे पति ने मेरे मोबाइल पर पैसा भेजा है, आकर ले जाओ। जब महिला घर से बाहर आई तो आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद कर उसे ऋषि कुंड हॉल्ट के उस पार एक सुनसान खेत में ले गया। फिर उसका रेप किया। आरोपी युवक की पहचान राजा कुमार पासवान के रूप में की गई है। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

पति द्वारा पैसे भेजे जाने का बनाया बहाना 
पुलिस आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला घर में दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। जिसका फायदा पड़ोस के एक मनचले युवक राजा कुमार पासवान ने उठाया। राजा ने गुरुवार की देर रात परदेस में रह रहे पति द्वारा भेजे गए पैसे लेने के लिए घर से बाहर धोखे से बुलाया व महिला को जबरन उनके खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पति के पैसे भेजने की बात सुन जैसे ही घर से बाहर बताए हुए स्थान पर पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद राजा कुमार पासवान ने मेरे मुंह को दबाकर ऋषि कुंड हॉल्ट पर रेल पटरी के पार खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

चार बजे थाना पहुंच कर कराई प्राथमिकी
पीड़िता ने बताया कि वहां से किसी तरह जान बचाकर गांव की ओर भागी और शोर किया। शोर की आवाज सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों के सहयोग से 4 बजे सुबह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला 2 बच्चे की मां हैं। दोनों बच्चों के साथ वह अकेली घर में रहती थी। जिस पर गांव के कुछ युवकों की वहशी नजर बनी हुई थी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान दुष्कर्मी आरोपी के साथ तीन अन्य युवक भी घटनास्थल पर मौजूद थे। लेकिन ग्रामीणों का शोर सुनकर सभी फरार हो गए। पुलिस इन तीनों युवकों की तलाश भी कर रही है। 

Share this article
click me!