Bihar Panchayat Election: आज 9वें चरण की वोटिंग, सर्दी के बावजूद सुबह-सुबह बूथों पर लगीं लाइनें

Published : Nov 29, 2021, 09:33 AM IST
Bihar Panchayat Election: आज 9वें चरण की वोटिंग, सर्दी के बावजूद सुबह-सुबह बूथों पर लगीं लाइनें

सार

बिहार (Bihar) में आज पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) के 9वें चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह-सुबह बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। नौवें चरण के तहत बिहार के 35 जिलों के 53 प्रखंडों में नौवें चरण का मतदान कराया जा रहा है। कुल 7598 भवनों में 12,341 बूथ बनाए गए हैं। शाहाबाद, मगध, पटना और सारण क्षेत्र के अलावा वैशाली, बेगूसराय और शेखपुरा जिले में सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं।

पटना। बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) का आज 9वां चरण है। राज्य के 35 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान कराया जा रहा है। सर्दी के बावजूद सुबह-सुबह बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। कुल 7598 भवनों में 12,341 बूथ बनाए गए हैं। शाहाबाद, मगध, पटना और सारण क्षेत्र के अलावा वैशाली, बेगूसराय और शेखपुरा जिले में सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। 

इतने मुखिया, पंचायत समिति और सरपंच की हैं सीटें
9वें चरण में 26831 पदों पर 97878 उम्मीदवार (Candidates) चुनावी मैदान में हैं। विभिन्न पदों में 11883 ग्राम पंचायत सदस्य के पद, 871 मुखिया के पद, 1196 पंचायत समिति सदस्य के पद और 871 ग्राम कचहरी सरपंच के पद व 11883 पंच के पद शामिल हैं।

मतगणना की तिथि
नौवें चरण की मतगणना एक और दो दिसंबर को कराई जाएगी। इस चरण में कुल 26831 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। नौवें चरण में कुल 97, 878 प्रत्‍याशी मैदान में हैं तथा कुल 68 लाख 10 हजार 413 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। 

दो और चरण रह जाएंगे बाकी
9वें चरण के बाद बिहार पंचायत चुनाव के दो और चरण रह जाएंगे। 10 वें चरण की वोटिंग 8 दिसंबर को तो वही 11 वें चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को होगी।

इन जिलों के इस प्रखंड में हो रहीं चुनाव
पटना   :   फतुहा, बख्तियारपुर   
बक्सर   :  ब्रहमपुर 
रोहतास :    दिनारा, सूर्यपूरा 
नालंदा  :     बिंद, हिलसा 
कैमूर    :    अघौरा 
भोजपुर :     गड़हनी, कोईलवर 
गया     :    मानपुर, परैया, नगर
नवादा   :     नरहट, हिसुआ 
औरंगाबाद :    हसपुरा 
सारण     :   छपरा सदर, एकमा 
सीवान   :   भगवानपुर हाट,  लकड़ीनबीगंज  
गोपालगंज  :   गोपालगंज, सिंघवलिया 
वैशाली    :    पातेपुर
मुजफ्फरपुर :     पारू 
पूर्वी चंपारण :     अरेराज, पहाड़पुर, हरसिद्धी 
पश्चिमी चंपारण :   नौतन, बैरिया 
सीतामढी   :      परिहार  
शिवहर :        पिपराही 
दरभंगा  :        हनुमाननगर, सिंघवाड़ा 
मधुबनी  :        बेनीपट्टी, लौकही 
समस्तीपुर :       वारिसनगर, कल्याणपुर
सुपौल   :        किसनपुर
सहरसा  :        महिषी 
मधेपुरा  :       उदाकिशुनगंज 
किशनगंज :      पोठीहा 
पूर्णियां  :       वायसी 
कटिहार :        कदवां 
अररिया  :      सिकटी 
लखीसराय :      बड़हिया 
शेखपुरा  :       अरियारी 
बेगूसराय  :      साहेबपुर कमाल, सामो अकहा कुरहा 
खगड़िया :     अलौली, जि प्र क्षे नि संख्या - 1 व 2 
मुंगेर    :      मुंगेर सदर 
भागलपुर  :      पीरपैंती 
बांका   :        फूली डुमर, चांदन

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी