सुशांत केस की जांच में तेजी लाने को बिहार पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम, डीजीपी ने किया था ये दावा

Published : Aug 02, 2020, 07:30 PM ISTUpdated : Aug 02, 2020, 07:33 PM IST
सुशांत केस की जांच में तेजी लाने को बिहार पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम, डीजीपी ने किया था ये दावा

सार

बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि फिलहाल, एक अधिकारी को भेजा गया है और आगे अगर फिर जरूरत पडे़गी तो, अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भेज जाएंगें। बता दें कि इससे पहले बिहार से मुंबई गई चार सदस्यीय टीम को मुंबई पुलिस द्वारा मदद नहीं मिलने का आरोप लगाता रहा है। 

पटना (Bihar) ।  बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में जुटी बिहार पुलिस ने आज बड़ा फैसला लिया है। बिहार पुलिस को, मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने के आरोप के बीच जांच में तेजी लाने के लिए पटना से भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया है। बता दें कि डीजीपी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खुलकर कहा था कि, सुशांत मामले को लेकर बिहार पुलिस सच सामने लाएगी। 

डीजीपी ने कही ये बातें
बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि फिलहाल, एक अधिकारी को भेजा गया है और आगे अगर फिर जरूरत पडे़गी तो, अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भेज जाएंगें। बता दें कि इससे पहले बिहार से मुंबई गई चार सदस्यीय टीम को मुंबई पुलिस द्वारा मदद नहीं मिलने का आरोप लगाता रहा है। 

क्या है पूरा मामला
14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत के परिवार वालों ने 28 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Awas Yojana 2.0: बिहार में ₹233 करोड़ जारी, जानिए किसे मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
Weather Forecast 28 July 2026: झारखंड-बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट