बीजेपी का नीतीश कुमार पर पलटवार, 'आज जो कुछ हुआ वो बिहार के साथ धोखा', जनता सबक सिखाएगी

मंगलवार का दिन बिहार की सियासत के लिए बड़ा दिन साबित हुआ। आज राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने  राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी ने पलटवार किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2022 2:15 PM IST

पटना. बिहार में दिनभर हुए घटनाक्रम पर बिहार बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है। बता दें कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान को उसके परिणाम तक पहुंचा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने सीएम के पद से भी इस्तीफा दे दिया। इस बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस कर नीतीश कुमार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। 

जनता ने जो जनादेश दिया था उसके साथ धोखा हुआ
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे तारकिशोर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन आदि ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रेम कांफ्रेंस कर नीतीश कुमार पर पलटवार किया। इस दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत हम सभी ने चुनाव लड़ा। जनता ने भाजपा और जनता दल को जनादेश दिया। हम 74 सीट जीतने में कामयाब रहे थे। फिर भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी ने जो वादा किया था, हमने उसवादे का पालन किया और नीतीश कुमार इस गठबंधन के मुख्यमंत्री बने थे।

बिहार की जनता कतई बर्दाश करने वाली नहीं
बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- आज जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता और भाजपा के साथ धोख यह उस जनादेश का उल्लंघन है जो बिहार की जनता ने दिया था। बिहार की जनता इसके कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

नीतीश ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब वे खुद देंगे
उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसका सही जवाब मुख्यमंत्री दे सकते हैं। ये जनता के साथ सरासर धोखा है। 2017 की जो परिस्थितियां जो बनीं थीं, वह खुद वो बताएं कि उस भ्रष्टाचार में क्या अंतर आ गया। उन बातों में क्या अंतर आ गया। यह बिहार के जनादेश के साथ धोखा है, उसके लिए, उन्हें सबक सिखाएंगे। 

पहले भी ऐसा कर चुके हैं नीतीश
नीतीश कुमार ने आज जो कुछ भी किया हे, वह नया नहीं है। ये उनका चरित्र है। सत्ता में रहने के लिए नीतीश कुछ भी कर सकते हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार ऐसा कर चुके हैं। बता दें कि महागठबंधन के साथ सरकार चलाने के बाद अचानक गठबंधन तोड़ बीजेपी के साथ जा मिले थे नीतीश कुमार। उसके बाद बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़े और एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। आज फिर से बीजेपी को छोड़ महागठबंधन में आए और फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

  बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर, बीजेपी से नीतीश की नाराजगी के ये हैं 5 कारण 

नीतीश की नई चाल! ये हैं वो 5 हिंट जिससे बिहार में लगी सत्ता परिवर्तन की अटकलें, वेट एंड वॉच मोड में तेजस्वी

Share this article
click me!