जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहा पति, प्रेमी के साथ मिली वह

Published : May 02, 2022, 09:30 PM IST
जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहा पति, प्रेमी के साथ मिली वह

सार

जिस पत्नी की हत्या के मामले में पति जेल में बंद है वह जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला। उसे वापस मोतिहारी लाया गया है। 

मोतिहारी। जिस पत्नी की हत्या के मामले में पति जेल की सजा काट रहा है वह अपने प्रेमी के साथ मिली। मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है। महिला अपने प्रेमी के साथ जालंधर में रह रही थी। शांति देवी के रूप में पहचानी गई महिला ने 14 जून 2016 को लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश राम से शादी की। 

शादी के वर्षों बाद शांति कथित तौर पर 19 अप्रैल को अपने पति के घर से भाग गई और पंजाब में अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। महिला के लापता होने के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया और पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसने उसकी हत्या की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था।

ससुराल वालों पर लगाया था दहेज हत्या का आरोप
शांति के पिता योगेंद्र यादव ने पुलिस को बताया था कि मेरी बेटी की शादी 2016 में दिनेश राम से हुई थी। 19 अप्रैल को मुझे सूचना मिली कि वह लापता हो गई है। मैं उसके ससुराल गया और चेक किया, लेकिन वह नहीं मिली। मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसके ससुराल वालों ने बाइक और 50,000 रुपए नकद की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने दिनेश के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- साथ जीने मरने की खाईं कसमें फिर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, पढ़िए जोधपुर की यह दर्दनाक प्रेम कहानी

जालंधर में अपने प्रेमी के साथ मिली महिला
बता दें कि इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को महिला की मौत पर शक हुआ। उन्होंने तकनीकी टीम से शांति के मोबाइल फोन के स्थान का पता लगाने का आग्रह किया। तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने पाया कि मृत घोषित की गई महिला असल में पंजाब के जालंधर जिले में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और महिला को वापस मोतिहारी लाया गया।

यह भी पढ़ें- जयपुर में एक डॉक्टर ने खुद को दी खतरनाक मौत, डेडबॉडी के पास पड़ी मिली शीशी और सुसाइड नोट

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम