
Bihar News: छठी मैया से लगाई EVM हटाने की गुहार! 4 किमी तक दंडवत यात्रा पर निकले RJD नेता
RJD नेता और सामाजिक कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव करीब 4 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा करते हुए छठ घाट पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मकसद छठी मैया से एक खास मन्नत मांगना है। केदार यादव EVM हटाने और लोकतंत्र बचाने की मांग कर रहे हैं।
बिहार के हाजीपुर में छठ महापर्व के बीच विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। RJD नेता और सामाजिक कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव करीब 4 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा करते हुए छठ घाट पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मकसद छठी मैया से एक खास मन्नत मांगना है। केदार यादव EVM हटाने और लोकतंत्र बचाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले धरना-प्रदर्शन के जरिए भी इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वह छठी मैया से प्रार्थना कर रहे हैं कि EVM हटे और लोकतंत्र की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि जब तक छठी मैया और भगवान की कृपा नहीं होगी, उनकी मांग पूरी नहीं हो सकती। आखिर छठ के पावन पर्व पर 4 किलोमीटर की यह दंडवत यात्रा क्यों निकाली गई? देखिए यह खास रिपोर्ट।