इतने गुस्से में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा-आत्‍महत्‍या कर लूं क्‍या?, नहीं बचा कोई रास्ता

 बिहार में बाढ़ की वजह से तबाही तो जारी है। पीड़ितों को राहत सामग्री न मिलने को लेकर भाजपा और जदयू के नेता आमने-सामने आ गए हैं। इसी मामले में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आत्महत्या करने की बात कही है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2019 6:53 AM IST / Updated: Sep 24 2019, 12:56 PM IST

पटना. बिहार में बाढ़ की वजह से तबाही तो जारी है ही। लेकिन राज्य में राजनीतिक बयानों की बाढ़ भी आने लगी है। पीड़ितों को राहत सामग्री न मिलने को लेकर भाजपा और जदयू के नेता आमने-सामने आ गए हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आत्महत्या करने तक की बात कह डाली है।

नीतीश के मंत्री ने कहा-उनको किसने रोका है, कर लें आत्महत्या...
गिरिराज सिंह के आत्महत्या वाले बयान पर राज्य के  ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-गिरिराज सिंह सच्चाई जानने के बाद ही कुछ बोले। नीतीश सरकार का बाढ़ पीड़ितों को मदद करने का काम जारी है। अगर इसके बाद भी वह आत्महत्या करना हैं तो उनको किसने रोका है। उन्होंने कहा- बाढ़ पीड़ितों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।

Latest Videos

 गिरिराज सिंह कहा- हमारे पास ऐसे में दो ही रास्ते बचे
दरअसल मामला रविवार के दिन का है, जब गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुआ कहा था। नीतीश सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रही है। अब इस हाल में हम जनप्रतिनिधि क्या कर सकते हैं। हमारे पास दो ही रास्ते बचे हैं। या हम आत्महत्या कर लें या फिर चुप रहें। 

बिहार के 100 गांवों में भरा पानी
बता दें कि बिहार में गंगा,कोशी, गंडक और बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से करी राज्य के 100 गांवों से ज्यादा इसकी चपेट में आ गए हैं। आलम यह है कि 30 लाख से ज्यादा लोग इसकी वजह से प्रभावित हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev