प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर रहा था युवक, बेटी संग झाड़ू लेकर पहुंची पत्नी, फिर

Published : Jan 05, 2020, 01:51 PM IST
प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर रहा था युवक, बेटी संग झाड़ू लेकर पहुंची पत्नी, फिर

सार

पत्नी और बेटी के रहते एक युवक प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रहा था। लेकिन पति के इस करतूत की जानकारी पत्नी को मिल गई। फिर वो झाड़ू लेकर कोर्ट पहुंच गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। 

शेखपुरा। बेटी और पहली पत्नी को छोड़ एक युवक प्रेमिका के साथ कोर्ट में शादी कर रहा था। इसी दौरान पत्नी बेटी के साथ झाड़ू लेकर कोर्ट पहुंच गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। पत्नी को देख प्रेमिका के साथ शादी करने वाले युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। मामला शेखपुरा कचहरी की है। मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा का रंजन पासवान राजस्थान से एक लड़की को भगा कर ले आया था। जिसके साथ वो शादी करना चाहता है।  

राजस्थान से भगा कर लाया था लड़की
बताया जा रहा है कि रंजन पासवान 6 माह पहले नौकरी करने के लिए राजस्थान गया था। पत्नी और बेटी गांव पर ही रहती थी। राजस्थान में ही उसे एक लड़की से प्यार हुआ। जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन प्रेमिका के घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। ऐसे में रंजन ने उक्त युवती को राजस्थान से अपने साथ भगा कर ले आया। यहां आने के बाद युवक के परिजन भी रंजन की इस करतूत के खिलाफ थे। लेकिन इसके बाद भी वो चोरी-छिपे शादी करने जा रहा था। 

सामाजिक स्तर से निपटारा चाहती है पत्नी
पति के प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने की सूचना मिलते ही रंजन की पत्नी बेटी के साथ कोर्ट पहुंची। जिसके बाद युवक भागने लगा। पत्नी ने कहा कि वह उसके सपने को साकार नहीं होने देगी। हालांकि मामले में अभी पत्नी ने पति के खिलाफ कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। पत्नी का कहना है कि वह सामाजिक स्तर से मामले को खत्म करना चाहती हैं। लेकिन उसने साफ किया वह किसी भी कीमत पर पति को प्रेमिका से शादी नहीं होने देगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
Bihar Education: बिहार में खुलेंगे 211 नए डिग्री कॉलेज और 511 मॉडर्न स्कूल, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान