लहंगा-चोली और चुनरी उसपर सोलहों श्रृंगार किए बुलेट चलाती आई दुल्हन, रंगीन चश्मे का क्या ही कहना

Published : Mar 06, 2020, 11:34 AM ISTUpdated : Mar 06, 2020, 11:36 AM IST
लहंगा-चोली और चुनरी उसपर सोलहों श्रृंगार किए बुलेट चलाती आई दुल्हन, रंगीन चश्मे का क्या ही कहना

सार

शादी-विवाह के आयोजन  को खास बनाने की कोशिश हर कोई करता है। कहीं भव्य पंडाल तो थीम आधारित डेकोरेशन का कल्चर भी अब चलन में है। लेकिन बिहार में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब अपनी शादी के जयमाला स्टेज पर दुल्हन बुलेट पर सवार हो कर आई। 

गया। बोधगया के टेकुना फार्म से गया के चिरैयाटांड में बारात आई। गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। नाश्ते के बाद मंच पर बैठा दूल्हा और साथ आए बारात पक्ष के सभी लोग जयमाला का इंतजार कर रहे थे। जयमाला के लिए लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी अब इंतजार था तो दुल्हन के आने का। लोग सोच रहे थे अपने घर की पांच-दस महिलाओं से घिरी सोलहों श्रृंगार में दुल्हन पहुंचेगी। लेकिन हुआ बिल्कुल उल्ट, जिसे देख सभी बाराती हैरान रह गए। दरअसल दुल्हन सोलहों श्रृंगार में बुलेट पर सवार हो कर स्टेज पर पहुंची।

शादी का जोड़ा, आंखों पर चश्मा, बुलेट की सवारी
जयमाला स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने शादी का जोड़ा पहन रख रखा था। कथक रंग के लहंगा-चोली में वो खूब फब रही थी। सोना से जेवरों से लदी दुल्हन ने आंखों पर रंगीन चश्मा लगा रखा था। इन सब के ऊपर बुलेट की सवारी उसे अलग ही लुक दे रही थी। जयमाला स्टेज पर पहुंचते ही शेरवानी पहने दूल्हे ने आगे बढ़कर दुल्हन का स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म अदायगी की गई। जयमाला स्टेज पर दुल्हन की इस धमाकेदार इंट्री को देखकर न केवल बाराती बल्कि दोनों परिवारों के संगे-संबंधी के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी दंग रह गए। 

नीतीश कुमार की हुई निक्की राज
दुल्हन की इस धमाकेदार इंट्री की कहानी नीतीश कुमार और निक्की राज की शादी में हुई। बोधगया के टेकुना फार्म निवासी सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश की शादी गया के रामपुर के चिरैयाटांड निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज से हुई। शादी के बाद अब निक्की राज खुशी-खुशी अपने ससुराल में है। लेकिन अपनी शादी के दिन ही निक्की ने जो हिम्मत और साहस दिखाई वो लंबे समय तक आस-पास के लोगों को याद रहेगा।  
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी