बरात आई तो बदल गया था दूल्हा, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, दुल्हन के भाई की मौत

 शादी के लिए जब बरात दुल्हन के घर आई तो दूल्हा ही बदल गया था। उसकी जगह पर दूसरा दूल्हा शादी के लिए पहुंचा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट और गोलीबारी हुई।

Ujjwal Singh | Published : Nov 23, 2022 9:21 AM IST

भागलपुर(Bihar). बिहार के भागलपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के लिए जब बरात दुल्हन के घर आई तो दूल्हा ही बदल गया था, जिस लड़के को दिखाकर शादी तय हुई थी वह नदारत था। उसकी जगह पर दूसरा दूल्हा शादी के लिए पहुंचा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाला शख्स दुल्हन की भाई बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के सहोरा गांव के कैलाश यादव की बेटी अंजली कुमारी की शादी मंगलवार रात को होनी थी। अंजली की बरात खगड़िया के पसराहा गांव से आई थी। लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल लड़की वालों का आरोप था अकी जिस लड़के से उन्होंने बेटी की शादी तय की थी वो दूल्हा है ही नहीं। दूल्हा वनकर कोई और लडका आया है। लड़की वालों लड़के को बदल लेने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसी बीच बारात पक्ष और दुल्हन के पिता कैलाश यादव के भतीजों के बीच विवाद शुरू हो गया जो मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से गोलीबारी होने लगी।

Latest Videos

दुल्हन के भाई की हुई मौत 
दूल्हा बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ा की वर- वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोलीबारी में एक गोली दुल्हन के भाई राजू यादव को भी लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में दो युवक कारेलाल यादव व मिथुन कुमार घायल हो गए। इसके आलावा मारपीट में वर पक्ष से भी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई। 

महज आठ माह पहले हुई थी मृतक राजू की शादी 
दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बारात पक्ष के लोगो ने बिना किसी बड़े विवाद के ही गोली बारी शुरू कर दी। जिसमें राजू यादव को दो गोली लग गयी और उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतक राजू शादीशुदा था और महज आठ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया जारहा है कि बरात के समर्थन में कुछ लोग दुल्हन पक्ष के गांव से भी आ गए, इससे से विवाद और अधिक गहरा हो गया। विवाद बढ़ता देख बाराती वापस लौट गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म