क्रूर चाची ने साढ़े तीन साल के भतीजे की हत्या के बाद कमरे में दफनाया शव, खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक क्रूर महिला ने अपने साढ़े तीन साल के मासूम भतीजे की पहले तो हत्या की उसके बाद शव को कमरे में ही दफना दिया। 

Ujjwal Singh | Published : Nov 22, 2022 7:46 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 01:18 PM IST

मुजफ्फरपुर(Bihar). बिहार के मुजफ्फरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक क्रूर महिला ने अपने साढ़े तीन साल के मासूम भतीजे की पहले तो हत्या की उसके बाद शव को कमरे में ही दफना दिया। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया घर के और सभी लोग खेत पर गए हुए थे। खेत से वापस लौटने के बाद बच्चे के मां-पिता ने अपने बेटे को तलाशना शुरू किया। इसी बीच उनकी नजर कमरे में ताजी खुदी मिट्टी पर पड़ी तो उन्हें कुछ शंका हुई। जिसके बाद सारी हकीकत सामने आ गई। 

मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना के बल्थी रसूलपुर गांव का है। यहां के रहने वाले विनय कुमार चार भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे दो बेटी और एकलौता बेटा नैतिक था। चारो भाई खेत में काम करने गए हुए थे। बेटा घर पर ही खेल रहा था। खेत से काम करके वापस लौटे तो उन्हें बेटा नैतिक दिखा नहीं। उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान युवक की भाभी कमरे में ताजी खोदी गई मिट्टी किसी भारी चीज से दबा रही थी। बच्चे के पिता ने भाभी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। 

Latest Videos

शक हुआ तो खोदी मिट्टी 
बच्चे के पिता और ने परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने कमरे में मिट्टी खोदी। खोदते ही उन्हें बच्चे का पैर दिखाई दिया। बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह मे पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर भरा गया था। इसी बीच इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया, जबकि हत्या की संदिग्ध चाची को हिरासत में ले लिया।  

दुर्गन्ध न आए इसलिए जलाई थी अगरबत्ती 
भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे मे दफना दिया था। मिट्टी गिरी थी, दुर्गंध से बचने के लिए अगरबत्ती भी जला दिया था। अगरबत्ती जलने के कारण ही बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को शंका हुई, फिर मिट्टी खोदने पर मासूम को मृत अवस्था में बाहर निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें...

अक्षरा सिंह को ढूंढने क्यों मुंबई पहुंची बिहार पुलिस, भोजपुरी एक्ट्रेस ने हाजीपुर कोर्ट में कर दिया सरेंडर

प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी, पति ने हत्या कर 6 भाग में काटा, कई जगहों पर मिले शव के टुकड़े

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज