तीन मासूम बेटियों की हत्या कर थाने पहुंची मां, पुलिस को मर्डर करने का जो कारण बताया वो हैरान कर देने वाला

Published : Sep 02, 2022, 06:06 PM IST
तीन मासूम बेटियों की हत्या कर थाने पहुंची मां, पुलिस को मर्डर करने का जो कारण बताया वो हैरान कर देने वाला

सार

बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की गायघाट गांव में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां बेटा नहीं होने के कारण एक मां ने अपनी तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया। 

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को मर्डर करने का जो कारण बताया वो हैरान कर देने वाला था। दरअसल, घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़की गायघाट गांव की है। मां ने अपनी हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है औऱ शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

महिला की शिकायत पर गांव पहंची महिला
महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का नाम पंकी बताया जा रहा है। महिला ने अपने बयान में कहा कि मैंने गुरुवार की रात को अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी  है औऱ उनका शव कमरे में पड़ा हुआ है। वहीं, गांव में वारदात का पता चलने के बाद सनसनी फैल गई है। 

बताया हैरान कर देने वाला कारण
महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति का नाम सुनील यादव है। जिन बेटियों को मारा है उसमें एक की उम्र 11 साल, 8 साल और तीसरी बेटी की उम्र 3 थी। महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां थी। तीन दिन पहले उसकी रिलेटिव (गोतनी) के एक बेटा हुआ था। बेटा होने की खबर मिलने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और फिर उसने ताकिये में दबाकर एक-एक कर अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी। पिंकी की सास ने बताया कि सुबह जब उसने पिंकी को चाय बनाने के लिए आवाज दी तो वह घर में नहीं थी और तीनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। बाद में पता चला कि पिंकी थाने गई है। उसने बताया कि बेटा बाहर रहता है। अभी उसे मामले की जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें- मम्मी गंदी हैं...पापा को भी मार डाला, बेटी ने बताई मां की शर्मनाक करतूत

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल