बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा: प्रसाद बनाने के दैरान ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोग घायल

Published : Oct 29, 2022, 10:47 AM ISTUpdated : Oct 29, 2022, 11:47 AM IST
बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा: प्रसाद बनाने के दैरान ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोग घायल

सार

औरंगाबाद जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां छठ पूजा की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

औरंगाबाद (बिहार). उत्तर भारत और बिहारियों का सबसे बड़ा त्योहरा छठ के महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। जहां परिवार की महिलाएं भगवान सूर्यदेव की उपासना कर छठी मैया का व्रत करती हैं। लेकिन इसी बीच औरंगाबाद जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां छठ पूजा की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। इस हादसे के बाद प्रशासन से लेकर नीतीश सरकार में हड़कंप मच गया है।

ऐसे छठ मैया का प्रसाद बनाते वक्त हुआ बड़ा हादसा
दरअसल, यह भयानक हादसा औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शुक्रवार आधी रात के बाद हुआ। जहां अनिल गोस्वामी नाम के युवक के घर मे छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। परिवार और आसपास के दर्जनों लोग वहां पर मौजूद थे। सभी मिलकर प्रसाद बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में तेजी से आग लग गई और धमाका हो गया। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। तभी बुझाते वक्त एक और ब्लास्ट हुआ और पुलिसवाले भी इसकी चपेट में आ गए।

लपटें इतनी तेज की दहल गए लोग
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया कि शनिवार तड़के हमारे घर पर हर साल की तरह सभी लोग प्रसाद बनाने के लिए जुटे थे। पुरुष छत पर बातें कर रहे थे तो महिलाएं तैयारी कर रही थीं। मेरी पत्नी खुद छठ का प्रसाद बना रही थी। इसी दौरान पता चला की  सिलेंडर  से  गैस लीक हो रही है। हम नीचे आए तभी सिलेंडर में आग लग गई। फिर देखते ही देखते जबरदस्त धमाका हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग तुरंत काबू नहीं कर सके। आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। इतना ही नहीं बचाने के लिए पुलिसवाले भी इसके शिकार हो गया।

पूरे मामले की जा रही छानबीन
धमाका होने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।
इसके बाद आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिलाअस्पताल में रेफर किया गया है। वही नगर थाना के SI विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने एक वजह शर्ट सर्किट भी सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-माता सीता ने की थी पहली बार छठ पूजा, बिहार के इस जिले में आज भी मौजूद हैं पैरों के निशान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Fire: वट सावित्री पूजा के दौरान धू-धू कर जला बरगद का पेड़, मंजर देख कांप गए लोग-WATCH
Bihar Train Fire VIDEO: सासाराम स्टेशन पर पटना फास्ट पैसेंजर में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक वीडियो