बिहार उपचुनाव: कहीं तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ाएंगे चिराग, तो कहीं जीजा-साले का होगा आमना सामना

 मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दिग्गज अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी का प्रचार करने में लगे हुए हैं। महागठबंधन और एनडीए दोनों अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। 

Ujjwal Singh | Published : Oct 31, 2022 8:40 AM IST

पटना(Bihar). छठ महापर्व के कारण दो दिनों से सुस्त पड़ी बिहार की राजनीति फिर से गरमाने जा रही है। प्रदेश में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दिग्गज अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी का प्रचार करने में लगे हुए हैं। महागठबंधन और एनडीए दोनों अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और जुमई से सासंद चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया है। वो बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में रोड शो कर तेजस्वी यादव को टक्कर देंगे। मोकामा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की प्रत्याशी हैं। 

लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की दोनों उपचुनाव की सीटों मोकामा और गोपालगंज में बीजेपी के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया है। चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके आलावा चिराग पासवान गोपालगंज में भी एक नवंबर को चुनावी सभा करेंगे। पटना में छठ के बाद चुनावी सरगर्मियां एक बार फिर से तेज होने लगी हैं। 

Latest Videos

चुनाव प्रचार में आमने-सामने होंगे जीजा साले 
मोकामा उपचुनाव में दो बाहुबलियों के पत्नियों के बीच मुकाबला है। महागठबंधन ने राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि एनडीए ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। चिराग पासवान के जीजा साधु पासवान महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में मोकामा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जबकि चिराग ने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की मदद करने का ऐलान किया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार में चिराग पासवान और उनके जीजा साधू पासवान आमने-सामने होंगे। दोनों अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में उतरने जा रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh