पति के नाजायज संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, CISF जवान ने ले ली पत्नी की जान

रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के बिहारशरीफ से सामने आया है। जहां सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी पत्नी को हत्या कर दी। बताया जाता है कि जवान का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2020 10:43 AM IST

बिहारशरीफ। पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक विवाहिता को काफी महंगा पड़ा। ससुराल में जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। रिश्ते को शर्मसार  करने वाला ये मामला बिहार के बिहारशरीफ जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत नारी-किशुनपुर गांव की है। विवाहिता की हत्या का मामला सामने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका सीआईएसएफ जवान कृ़ष्ण बल्लभ यादव के 35 वर्षीया पत्नी रंजू कुमारी है। 

मृतका के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मामले में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी मृतका के भाई शशिभूषण कुमार ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें पति, उसकी प्रेमिका समेत चार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने प्रह्लादनगर गांव में कार्रवाई कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या का आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपों में मृतका के भाई ने बताया है कि कुछ साल पहले उन्होंने बहन की शादी की थी। शुरुआत में बहन की गृहस्थी ठीक-ठाक चली। हाल में रंजू को पता चला कि उसके पति का बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके में एक युवती से अवैध संबंध है। जिसका वह विरोध करने लगी। 

Latest Videos

विवाहिता के साथ  मारपीट करते थे ससुरालवाले 
विरोध से बौखलाए पति और उसके परिजन बहन को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। रात में पति समेत अन्य आरोपियों ने जबरन रंजू की जहर खिला हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताय कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद से लॉकडाउन की इस स्थिति में नारी-किशुनपुर गांव में मातम का माहौल है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh