लॉकडाउन के सन्नाटे में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, फिर दोनों ने खौफनाक तरीके से दे दी जान

Published : Mar 26, 2020, 03:22 PM IST
लॉकडाउन के सन्नाटे में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, फिर दोनों ने खौफनाक तरीके से दे दी जान

सार

मामला बिहार के रोहतास का है। जहां एक घर के बंद कमरे से नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी मामले की छानबीन कर रहे हैं।   

रोहतास। लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच गुरुवार को रोहतास जिले के नौहट्टा थाना के दारागांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब घर के एक कमरे से एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली। दोनों नाबालिग ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। दोनों नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतक प्रेमिका का नाम मोबिना खातून और प्रेमी रूपम पासवान है। खुदकुशी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रेमी युगल के शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। 

दुपट्टे से झूल गए प्रेमी-प्रेमिका
बताया जाता है कि प्रेमी रूपम पासवान खुदकुशी करने से पहले प्रेमिका मोबिना के घर पहुंचा था। जहां दोनों ने एक कमरे में छत के बल्ले से दुपट्टे के सहारे अपनी जान दे दी। लोगों ने बताया कि जिस समय प्रेमी रूपम पासवान लड़की के घर पहुंचा था उस वक्त मोबिना के घर में कोई नहीं पुरुष नहीं था। लड़की के पिता तथा भाई यूपी के इलाहाबाद में मजदूरी करते हैं। घर में लड़की की मां तथा भाभी है। घटना की सूचना मिलते ही खुदकुशी की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैली। 

दरवाजा तोड़ शव को निकाला बाहर
मामले के बारे में गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। घटना की जांच कर एएसपी संजय कुमार कर रहे हैं। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पूरे वारदात की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रेमी युगल ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी कोई विशेष जानकारी  नहीं मिली है। लेकिन बताया जाता है कि दोनों परिजन इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं थे। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल