महिला से ऐसी दरिंदगी, एक हाथ एक पैर और सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप; रेप की भी आशंका

मामला बिहार के बांका जिले का है। जहां उपरामा बहियार से एक महिला का क्षत-विक्षत लाश अर्द्ध-नग्न अवस्था में मिला है। महिला की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2020 6:52 AM IST

बांका। जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत उपरामा गांव के बहियार में गुरुवार को एक महिला की क्षत-विक्षत अर्द्ध नग्न लाश मिली। शरीर से उसका एक पैर, एक हाथ सिर गायब था। पुलिस शव की शिनाख्त करने सहित मामले की जांच में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब उपरामा गांव की एक महिला घास काटने के लिए बहियार पहुंची सरसों के खेत में एक हाथ और एक पैर कटी लाश को देखकर बदहवास होकर सीधे गांव की ओर दौड़ते हुए पहुंची। 

घास काटने वाली महिला ने सबसे पहले देखा
गांव पहुंच कर उक्त महिला ने स्थानीय लोगों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी जाकर लाश को देखा। लाश मिलने की खबर आग की तरह फैली। थोड़ी ही देर में बड़ी भीड़ बहियार में जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रजौन पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड की टीम को बुलवा कर घटनास्थल का छानबीन किया। हालांकि शुरुआती जांच-पड़ताल में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। 

जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाईः बांका एसपी
मामले के बारे में बांका के एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉग स्कवायड टीम को मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिला की सिरकटी लाश बरामद हुई है, इतना ही नहीं उसके एक हाथ और पैर भी गायब हैं। ऐसी आशंकी जतायी जा रही है कि महिला की कहीं अन्यत्र हत्या कर लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि महिला के साथ बुरी तरह से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

Share this article
click me!