बिहार में अपराधी बेखौफ, JDU के पूर्व विधायक का दामाद था डॉक्टर, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

बिहार में क्राइम का ग्राफ लगतार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े किसी भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां जदयू के पूर्व विधायक के डॉक्टर दामाद को दिनदहाड़े गोलियों के भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 6:53 AM IST

नालंदा। बेखौफ अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, इसकी एक बानगी आज जिले के रहुई के मुस्तफापुर से सामने आई। यहां गुरुवार की सुबह अस्पताल के निकले डॉक्टर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत डॉक्टर की पहचान नूरसराय प्रखंड के नेसरा  निवासी डॉ. प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी के रूप में हुई हैं। डॉ. प्रियरंजन गोखुलपुर मठ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। गुरुवार को वो ऑफिस जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। रास्ते में ही रहुई के मुस्तफापुरे के पास अज्ञात अपराधियों ने उनको घेर कर सीने में चार गोलियां उतार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील के भगीन दामाद थे डॉक्टर
उल्लेखनीय हो कि मृत डॉक्टर प्रियरंज जदयू के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील के भगीन दामाद थे। गोलीबारी की आवाज सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमीन पर पड़े डॉक्टर के शव को देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में केकर रहुई थाने पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

Latest Videos

क्यों की गई हत्या, पुलिस कर रही है छानबीन
इस घटना की सूचना पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी छानबीन के लिए घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर डॉक्टर की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मचा है। इस घटना को किसने अंजाम दिया, डॉक्टर की हत्या क्यों की गई, इन सब सवालों का जवाब अभी नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा होने के बाद ही डॉक्टर को गोली मारने के राज पर से पर्दा उठेगा। दूसरी ओर दिनदहाड़े हुई इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री