शादी के 6 महीने बाद किसी ने रेत दिया पति-पत्नी का गला, खौफ़नाक डबल मर्डर से सनसनी

Published : May 01, 2020, 03:37 PM ISTUpdated : May 01, 2020, 04:05 PM IST
शादी के 6 महीने बाद किसी ने रेत दिया पति-पत्नी का गला,  खौफ़नाक डबल मर्डर से सनसनी

सार

शादी से मात्र 6 माह बाद ही दोनों की हुई इस हत्या से सभी लोग सन्न हैं। अभिषेक राजमिस्त्री का काम कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

गया। लॉकडाउन में पुलिस की बढ़ी सख्ती के बीच नवविवाहित जोड़े की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खंजाहापुर गांव की है। जहां अभिषेक कुमार और उसकी पत्नी सीमा कुमारी का शव बरामद हुआ। 

पत्नी की लाश घर से जबकि पति का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ओवरब्रिज के पास मिला। लाश मिलने की सूचना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

राजमिस्त्री का काम करता था युवक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक कुमार जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र का मूल निवासी था। वह बुनियादगंज के खंजाहांपुर में नया मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहा था। अभिषेक और सीमा की शादी 2019 के नवंबर में हुई थी। शादी से मात्र 6 माह बाद ही दोनों की हुई इस हत्या से सभी लोग सन्न हैं। अभिषेक राजमिस्त्री का काम कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक हत्या किस कारण हुई इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

पहले युवक का मिला शव, फिर पत्नी का
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव मिला। शव की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। अभिषेक की हत्या की पड़ताल पुलिस शुरू ही की थी कि बहादुरगंज से उसकी पत्नी की हत्या की जानकारी भी मिली। डबल मर्डर की जानकारी के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा सहित मुफस्सिल और बुनियादगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि अभिषेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। एसएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 15 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए कोहरा, ठंड और धूप का पूरा हाल
लालू के बेटे तेज प्रताप का बड़ा दावा, मेरी पार्टी में मर्ज होगी RJD, तेजस्वी को लेकर भी कही बड़ी बात