मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, डबल मर्डर से सनसनी

बिहार में बेलगाम आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार के राजधानी के रूप में जाने जाने वाले मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े में घर में घुसकर पति-पत्नी की लोगी मार कर हत्या कर दी गई। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2020 9:41 AM IST

मुजफ्फपुर। बेखौफ अपराधियों ने बुधवार दोपहर में मुजफ्फरपुर में फिर से एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मुजफ्फरपुर शहर की  है। ब्रह्मपुरा के ज्ञान लोक गली में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस के साथ-साथ वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन इस डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति है।   

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजय शर्मा रिटायर निबंधन महानिरीक्षक थे। वो ब्रह्मपुरा के ज्ञान लोक गली में रहते थे। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। मृतक के संबंधी को मामले की सूचना दे दी गई है। घटना क्यों हुई, किसने की इन सब के बारे में अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। 

Latest Videos

स्टोरी अपडेट की जा रही है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो