आधी रात को अचानक हैवान बन बैठा चाचा, बेडरूम की स्थिति देख शॉक्ड थे घरवाले

Published : Oct 14, 2019, 11:55 AM IST
आधी रात को अचानक हैवान बन बैठा चाचा, बेडरूम की स्थिति देख शॉक्ड थे घरवाले

सार

बिहार के छपरा जिले में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चाचा ने आधी रात को शराब के नशे में अपनी ही 5 साली की मासूम भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 

छपरा (बिहार). इंसानियत और रिस्तों को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला बिहार में सामने आया है। जहां आधी रात को शराब के नशे में हैवान बने चाचा ने अपनी ही 5 साली की मासूम भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिले के एसपी हर किशोर राय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

आधी रात को रक्षक ही बन बैठा भक्षक
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का पिता कहीं बाहर काम करने के लिए जाता है। इसलिए बच्चों को देखभाल की जिम्मेदारी उसने अपने आरोपी भाई को दी थी। लेकिन उसके क्या पता था जिसको रक्षक बनाया है वह ही भक्षक बन जाएगा और उसे अपनी भतीजी भी नहीं दिखेगी। ये शर्मनाक घटना रविवार रात को उस दौरान हुई जब घरवाले गहरी नींद में सो रहे थे। मासूम आरोपी के साथ कमरे में सो रही थी। वह शराब के नशे में धुत्त था, इसी वक्त उसने इन घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

बेडरुम में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी मासूम
अचानक परिजनों को आरोपी के बेडरुम से बच्ची के रोने की आवाज आई तो वह कमरे में गए। वहां जाकर देखा तो मासूम खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। उधर हैवान नशे की हालत में जोर-जोर से गालियां दे रहा था। इसके बाद घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल