जानवरों के खूंटे से बांधकर क्रूर भीड़ ने 'देवी' को जिंदा फूंका डाला

बिहार में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नवजात बच्चे की हत्या के जुर्म में भीड़ ने सरेआम जिंदा जला डाला। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2019 10:06 AM IST

अररिया. बिहार में मॉब लिंचिंग का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने अपनी क्रूरता दिखाते हुए एक महिला को जिंदा फूंका डाला। इससे पहले उसे जानवरों को खूंटे से बांधकर जमकर पीटा। बाद में सबूत मिटाने उसे लकड़ियों पर लिटाकर इतना केरोसिन उड़ेलकर आग लगाई, ताकि वो जलकर पूरी तरह राख हो जाए। ऐसा हुआ भी। जब पुलिस पहुंची, तब महिला की सिर्फ राख और हड्डियां मिलीं। घटना 8 अक्टूबर की अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में भोड़हा बेलगच्छी गांव की है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला का नाम सजनी देवी बताया जाता है।

महिला चीखती रही, लेकिन लोग नहीं पिघले..
घटना को जो वीडियो सामने आया है, वो लोगों की हैवानियत दिखाने के लिए काफी है। बताते हैं कि सजनी देवी को 9 महीने के एक बच्चे की हत्या के इल्जाम में लोगों ने पकड़ा था। बच्चे को कोई उठा ले गया था। उसका शव कुछ दिन पहले मिला था। बच्चे के परिजनों ने सजनी देवी पर हत्या के साथ चोरी का भी आरोप लगाया था। इसके बाद गांववाले उसे घर से पकड़कर लाए थे। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में छापामार कार्रवाई के चलते लोग पलायन कर रहे हैं। अररिया के SDPO कुमार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Share this article
click me!