ये बेबस मां उठाने जा रही थी समाज को शर्मसार कर देने वाला कदम

Published : Aug 13, 2019, 12:59 PM ISTUpdated : Aug 13, 2019, 01:27 PM IST
ये बेबस मां उठाने जा रही थी समाज को शर्मसार कर देने वाला कदम

सार

बिहार के नालंदा में सरकारी योजनाओं की हकीकत और समाज का सिर शर्म से झुकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक मां ने गरीबी और बीमारी के चलते अपनी बेटी को बेचने की कोशिश की।

नालंदा. आमतौर पर एक मां के लिए अपना बच्चा सबसे प्यार होता है। कोई भी मां अपने जिगर के टुकड़े को खुद से दूर करना नहीं चाहती। लेकिन यह मामला एकदम उल्टा है। गरीबी और टीवी की बीमारी से जूझ रही एक महिला से बर्दाश्त नहीं हुआ, तो उसने अपनी बेटी को बेचने की ठान ली। हालांकि इससे पहले कि वो कोई गलत कदम उठाती, एक हॉस्पिटल उसकी मदद को आगे आ गया।

टीवी की बीमारी है महिला को..
महिला के दो बच्चे हैं। वे कुपोषित हैं। वहीं महिला को खुद भी टीबी की बीमारी है। महिला का पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला बेहद गरीब है। महिला ने ने कहा कि उसके पास दो वक्त की रोटी के लिए पैसे नहीं है, ऐसे में वो अपना  इलाज कैसे करा पाती। बच्चों की देखभाल कैसे करती? आखिरकार उसने अपने दोनों बच्चों को बेचने का फैसला कर लिया। उसने कहा-'मेरी किसी ने कोई मदद नहीं की। मैं कब तक जीऊंगी, नहीं पता। मेरे बाद बच्चों का क्या होता, यही सोचकर परेशान थी।'

एक निजी हॉस्पिटल मदद को आगे आया
महिला बच्चों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी। जब हॉस्पिटल मैनेजमेंट को उसकी हालत के बारे में पता चला, तो उसकी मदद करने की ठानी। हॉस्पिटल के मैनेजर सुरजीत कुमार ने कहा कि महिला और उसके दोनों बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है, तीनों जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा महिला की आर्थिक मदद के लिए भी कुछ लोग आगे आए हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार की सबसे दर्दनाक खबर, पति ने 5 बच्चों के साथ लगाई फांसी, वजह बीवी का दर्द
ट्रेन के टॉयलेट को लॉक करके घंटों बैठी रही महिला, वजह जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!