
कटिहार। शादीशुदा महिला अपने ससुराल में किसी गैर मर्द के साथ अपने कमरे में थी। जिसे देख सास-ससुर, देवर सहित आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो दोनों को पकड़ कर खूंटे से बांध कर बुरी तरीके से पीटा। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को लोगों से कब्जे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ये घटना बिहार के कटिहार जिले के हथवाड़ा गांव की है। महिला-पुरुष की पिटाई करने वाले लोगों का कहना है कि दोनों के अवैध संबंध थे। आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों को ये सजा दी गई।
दोनों के बीच है नाजायज संबंधः ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। वो यहां सास-ससुर के साथ रहती है। महिला के साथ पकड़े गए युवक की पहचान फुलडोभी गांव के निरंजन मालाकार के रूप में हुई है। सास-ससूर सहित स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच नाजायज संबंध है। निरंजन अक्सर घर आता था। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं मान रहे थे। वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला का कहना है कि निरंजन उसके पति का दोस्त है। वो किसी जरूरी काम से घर आया था।
10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
जख्मी महिला ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दोनों को खूंटे से खोलकर फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि 10 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पूरे मामले के बारे में महिला के पति को फोन पर जानकारी दी गई। हालांकि उसके आने या नहीं आने की अबतक कोई सूचना नहीं मिली है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।