किसी गैर मर्द के साथ कमरे में थी विवाहिता, परिजनों ने दोनों को खूंटे से बांधा, फिर जमकर की पिटाई

मामला बिहार के कटिहार जिले का है। जहां एक विवाहिता को ससुराल वालों ने किसी गैर मर्द के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में  पकड़ा। उसके बाद परिजनों ने दोनों की खूंटे से बांधकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। 

Prabhanshu Ranjan | Published : Mar 19, 2020 9:12 AM IST

कटिहार। शादीशुदा महिला अपने ससुराल में किसी गैर मर्द के साथ अपने कमरे में थी। जिसे देख सास-ससुर, देवर सहित आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो दोनों को पकड़ कर खूंटे से बांध कर बुरी तरीके से पीटा। मामले  की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को लोगों से कब्जे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ये घटना बिहार के कटिहार जिले के हथवाड़ा गांव की है। महिला-पुरुष की पिटाई करने वाले लोगों का कहना है कि दोनों के अवैध संबंध थे। आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों को ये सजा दी गई। 

दोनों के बीच है नाजायज संबंधः ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। वो यहां सास-ससुर के साथ रहती है। महिला के साथ पकड़े गए युवक की पहचान फुलडोभी गांव के निरंजन मालाकार के रूप में हुई है। सास-ससूर सहित स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच नाजायज संबंध है। निरंजन अक्सर घर आता था। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं मान रहे थे। वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला का कहना है कि निरंजन उसके पति का दोस्त है। वो किसी जरूरी काम से घर आया था। 

Latest Videos

10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
जख्मी महिला ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दोनों को खूंटे से खोलकर फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि 10 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पूरे मामले के बारे में महिला के पति को फोन पर जानकारी दी गई। हालांकि उसके आने या नहीं आने की अबतक कोई सूचना नहीं मिली है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts