होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, नजारा देख रेड डालने पहुंची पुलिस भी हुई शर्मिंदा, 5 गिरफ्तार

मामला बिहार के सासाराम जिले की है। जहां नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक दर्जन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2020 10:54 AM IST

सासाराम। जिले के पुरानी जीटी रोड पर स्थित होटल कैमूर ढ़ाबा में सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा था। स्थानीय लोगों से पुलिस को इसकी कई बार शिकायत मिली थी। जिसके बाद छापेमारी मारने होटल पहुंची ने वहां का जो नजारा देखा उसे देख छापेमारी टीम में शामिल जवान भी अपनी आंखे झुकाते दिखे। होटल में कई केबिन बनाए गए थे। जहां घंटे के हिसाब से सेक्स रैकेट संचालित किया जाता था। पुलिस ने होटल से करीब एक दर्जन को लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक विशाल बहादूर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार हुए लोगों में रोहतास के दरिगांव निवासी सुनील कुमार, चेनारी निवासी अजीत कुमार, सासाराम शहर के श्यामजी प्रसाद, नूरनगंज के मोहम्मद यासिब आलम और होटल संचालक विशाल बहादूर सिंह शामिल है। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है। वहीं होटल से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई लड़कियों को फटकार लगाते हुए पुलिस ने अभिभावक को बुलवा कर चेताते हुए परिजनों को सौंप दिया।

होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति
पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक कार्य होने की शिकायत लगाता मिल रही थी। जिसके बाद की गई कार्रवाई में सभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई जिले के अन्य होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सासाराम में करीब आधे दर्जन ऐसे होटल है, जहां सेक्स रैकेट का गंदा खेल खेला जाता है। सूत्र बताते हैं इस खेल में कई को सफेदपोशों का संरक्षण भी हासिल है। 

प्रतीकात्मक फोटो

Share this article
click me!