पति नहीं शैतान, 3 साल पहले की थी पहली पत्नी की हत्या, अब दूसरी पत्नी की मिली लाश

Published : Mar 03, 2020, 01:32 PM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 01:46 PM IST
पति नहीं शैतान, 3 साल पहले की थी पहली पत्नी की हत्या, अब दूसरी पत्नी की मिली लाश

सार

रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया है। जहां के पकड़ीदयाल सिरहां पंचायत में  सोमवार को एक नव विवाहिता का शव पोखर से निकला। मृतका की पहचान कृष्णा साह की पत्नी के रूप में हुई है।   

मोतिहारी। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का माना जाता है। लेकिन जिले से एक ऐसे पति का मामला सामने आया है जिसने तीन साल पहले दहेज में बाइक न मिलने के कारण पहली पत्नी की हत्या की और अब दूसरी पत्नी का शव पोखर से आवारा कुत्तों ने निकाला है। मामला पकड़ीदयाल के सिरहां पंचायत के हसानाबाद का है। जहां एक पोखर में एक नव विवाहिता का शव बरामद हुआ। शव को पोखर स्थित एक गड्‌ढा खोद कर गाड़ा गया था। आवारा कुत्ते जब शव की गंध पाकर गड्‌ढे को खोदने लगे तब ग्रामीणों को मृत महिला का पैर दिखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

25 फरवरी से नहीं दिख रही थी महिला 

पुलिस के पहुंचने पर गड्ढा खोदकर शव को बरामद किया गया।  मृतका की पहचान हसानाबाद के कृष्णा साह की दूसरी पत्नी के रूप में हुई। महिला के मायके वालों के नहीं पहुंचने के कारण मृत महिला का नाम पता नहीं चल सका है। पुलिस मृत महिला के मायके वालों के बारे में पता कर रही है। गांव वालों के अनुसार मृत महिला 25 फरवरी से नहीं दिख रही थी। दूसरी ओर मृतका की सास गुलाबी देवी घर छोड़ फरार है। ग्रामीणों के अनुसार कि कृष्णा साह की दूसरी शादी कुछ माह पहले हुई थी। जबकि पहली पत्नी की मौत तीन साल पहले हुई थी।

पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है पति 
बता दें कि कृष्णा की पहली शादी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना के सहवाजपुर में हुई करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। लेकिन दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण पति और ससुराल वालों ने मिलकर पहली पत्नी की हत्या करीब ढाई वर्ष कर दी थी। पहली पत्नी की मां के शिकायत पर पुलिस ने पति कृष्णा साह, देवर विजय साह, सास गुलाबी देवी, ममेरा ससुर जीतू साह पर प्राथमिकी की की थी। उस केस में हत्यारोपी कृष्णा साह को जेल भी भेजा गया था। जेल से आने के बाद करीब तीन माह पूर्व उसने दूसरी शादी की। जिसका शव पोखर से मिला। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद