बिहार के मुख्य सचिव के खाते से 90 हजार निकाल जालसाजों ने कर ली शॉपिंग, कुछ घंटे में ही गिरफ्तार

Published : Oct 25, 2022, 10:42 AM IST
बिहार के मुख्य सचिव के खाते से 90 हजार निकाल जालसाजों ने कर ली शॉपिंग, कुछ घंटे में ही गिरफ्तार

सार

जालसाजों ने बिहार प्रशासनिक अमले के मुखिया मुख्य सचिव तक को भी नहीं छोड़ा। मुख्य सचिव के खाते से 90 हजार रूपए निकालकर उससे शॉपिंग कर डाली।

पटना(Bihar). साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सभी राज्यों के पुलिस तमाम जतन कर रही है लेकिन जालसाज लगातार लोगों की कमाई पर डाका डालने में लगे हुए हैं। इस बार जालसाजों ने हद ही कर दी। उन्होंने बिहार प्रशासनिक अमले के मुखिया मुख्य सचिव तक को भी नहीं छोड़ा।  जालसाजों ने मुख्य सचिव के खाते से 90 हजार रूपए निकालकर उससे शॉपिंग कर डाली। हांलाकि शिकायत के बाद कुछ घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके बैंक खाते से किसी ने 90 हजार रुपये निकाल कर शॉपिंग कर ली। जब सुबहानी को पता चला तो उन्होंने तुरंत ईओयू को इसकी सूचना दी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने कुछ ही घंटों के भीतर जालसाज को पकड़ लिया। ईओयू मामले में एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए जालसाज से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि ठगों के किसी बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।

मोबाइल पर आया मेसेज तो हुई जानकारी 
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर क्रिमिनल्स ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के बैंक अकाउंट से 90,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करने की कोशिश की थी। हांलाकि जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आर्थिक अपराध इकाई को दिया,और कुछ घंटे में ही जालसाज पकड़ लिए गए।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल