घर से पास से आठवीं की छात्रा को किडनैंप कर किया गैंगरेप, अब पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे दरिंदें

Published : Dec 26, 2019, 11:11 AM IST
घर से पास से आठवीं की छात्रा को किडनैंप कर किया गैंगरेप, अब पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे दरिंदें

सार

आठवीं की छात्रा को किडनैंप कर गैंगररेप करने का एक मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।   

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की आठवीं की एक छात्रा को घर के पास किडनैंप कर गैंगरेप किया गया। लड़की ने जब मामले की जानकारी परिजनों को दी थी परिजन पुलिस तक पहुंचे। पीड़ित पक्ष की ओर से केस करने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना न केवल बिहार में अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल को बताता है बल्कि सामाजिकता के पतन की भी गवाही दे रहा है। बता दें कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। फिर भी पूरे गांव वाले के सामने आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहा है। हालांकि वरीय अधिकारियों तक मामले की सूचना पहुंचने के बाद मामले में प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। 

गाड़ी से उठा ले गए और फिर किया रेप
मिली जानकारी के अनुसार मामला पूर्वी चंपारण के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि गांव के पास के ही तीन युवकों उसे जबरन गाड़ी से ले गए। फिर चौक के पास उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने एक गाड़ी में दोस्त के साथ मुंह दबाकर भेज दिया। तीनों आरोपियों के साथ गाड़ी चालक ने भी मेरा रेप किया। अगली सुबह बेतिया के समीप छोड़ दिया। पीड़िता ने बेतिया में किसी महिला को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उस महिला ने उसे बस से घर तक भेजवा दिया। घर आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

थाना ने अंगुठा लगवाकर वापस भेज दिया
जिसके बाद परिजन गोबिंदगंज थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद थानाकर्मियों ने पीड़िता का सादे कागज पर अंगुठा मरवाकर मामले को गांव की पंचायत में निपटाने की सलाह दी। इसके बाद आरोपियों को हम लोगों के थाना जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद से आरोपी पक्ष के पूरे परिवार को मार देने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद पीड़िता का पूरा परिवार डरा हुआ है। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के संबंधियों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के मोतिहारी रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद डीएसपी के निर्देश पर मामले में शिकायत दर्ज की  गई है।  

प्रतीकात्मक फोटो

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म