डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर गिरिराज सिंह ने माल्यापर्ण किया तो लेफ्ट ने मूर्ति धोकर किया शुद्ध

Published : Feb 16, 2020, 01:27 PM IST
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर गिरिराज सिंह ने माल्यापर्ण किया तो लेफ्ट ने मूर्ति धोकर किया शुद्ध

सार

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडर की प्रतिमा पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह व अन्य नेताओं द्वारा माल्यार्पण किए जाने के बाद बहुजन क्रांति मोर्चा और राजद सहित वाम दलों के कार्यकर्ताओं अंबेडकर की प्रतिमा को धो कर किया शुद्धा।  

बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जहां पटना में पोस्टर वार छिड़ा है, वहीं अब महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और इसे धोकर शुद्ध करने की नई राजनीतिक परिपाटी शुरू हो गई। ताजा मामला सूबे के बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड का है। जहां केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। लेकिन गिरिराज के माल्यार्पण के बाद विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता की प्रतिमा सहित पूरे परिसर को धोकर शुद्ध किया। 

गिरिराज ने अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर किया था माल्यार्पण
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। जिसे धोकर कर शुद्ध किया गया। प्रतिमा की शुद्धिकरण करने वालों में बहुजन क्रांति मोर्चा, राजद और वाम दलों के कार्यकर्ता शामिल थे। बलिया प्रखंड स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा को धोने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं की दलील है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नफरत की राजनीति करते हैं और कल बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अशुद्ध कर दिया था इसलिए आज प्रतिमा को जल से धोया गया। 

टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहा कुत्सित राजनीति
विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रतिमा को धोए जाने पर बीजेपी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। बेगूसराय में सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों द्वारा कुत्सित  राजनीति की जा रही है। पूरे देश में तोड़ने की साजिश रची जा रही है। एक सम्मानित केंद्रीय मंत्री के माल्यार्पण किए जाने को अपवित्र बताना असंसदीय ही नहीं बल्कि बीमार मानसिकता का द्योतक है। बताते चलें कि बीते दिनों जन मन गण यात्रा पर दरंभाग पहुंचे लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार के भाषण के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से मंच को धोया था।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा