'1947 में ही मुस्लिमों को भेज देना चाहिए था पाकिस्तान', कन्हैया की सभा के विरोध में बोले गिरिराज

बेगूसराय के लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्णिया जिले में आयोजित जनसभा में कहा कि 1947 में ही सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था और वहां रह रहे हिंदूओं को यहां बुला लेना चाहिए था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2020 6:39 AM IST / Updated: Feb 21 2020, 03:57 PM IST

पूर्णिया। अपने विवादित बयानों  के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायरब्रांड सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी के समय ही सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था। हमारे पूर्वजों ने गलती की। गिरिराज सिंह ने ये बयान बिहार के पूर्णिया जिले में दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभाजन के कारणों में नारकिता एक बड़ा सवाल था। उनके अनुसार देश विभाजन के समय चूक हुई। नए नागरिकता कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह ये बात कही। 

नागरिकता कानून के विरोध में चल रहा भारत विरोधी एजेंडा
गिरिराज सिंह ने कहा नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर भारत विरोधी एजेंडा चल रहा है। इसके खिलाफ जो बात पाकिस्तान बोल रहा है वहीं कांग्रेस और कम्युनिस्ट बोल रहे है। उन्होंने साफ कहा कि जो देश के नागरिक होंगे उन्हें सीएए का डर क्यों होगा। गिरिराज ने कहा कि 1947 में आजादी के समय हमारे पूर्वजों से भूल हुई। अगर उस वक्त ही मुसलमान भाईयों को वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाता और हिंदुओं को भारत बुला लिया जाता तो आज यह नौबत ही नहीं आती। 

Latest Videos

जहां-जहां गए थे कन्हैया, वहां-वहां सभा कर रहे हैं गिरिराज
उल्लेखनीय  है कि गिरिराज सिंह इन दिनों बिहार के उन जिलों में सभा कर रहे हैं जहां सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार जन मन गण यात्रा के तहत गए थे। बता दें कि कन्हैया ने लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिराज सिंह को बेगूसराय से चुनौती दी थी। हालांकि वो इस चुनाव में भारी मतों के अंतर से हार गए थे। दूसरी ओर विवादित बयान देने के कारण कुछ दिनों पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन उसके बाद भी गिरिराज सिंह का बोलना जारी है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों