शादी का लालच देकर 3 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, लड़की ने दिखाई हिम्मत तो हुआ ये हश्र

मामला बिहार के बिहारशरीफ जिले का है। जहां एक युवक शादी का प्रलोभन देकर एक लड़की का तीन साल से यौन शोषण कर रहा था। मंगलवार को लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक पुलिस से पकड़वाया।   
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2020 7:19 AM IST

बिहारशरीफ। शादी का प्रलोभन देकर एक लड़की का तीन साल से यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है। घटना बिहारशरीफ के शहरी इलाके की है। मंगलवार को आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी की बात कहकर बुलाया था। जहां उससे संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने की बात कहकर भाग रहा था। तभी लड़की ने हिम्मत और होशियारी दिखाते हुए आरोपी युवक को पुलिस से पकड़वा दिया। मामले के आरोपी की पहचान 
नूरसराय थाना क्षेत्र के भौर बिगहा गांव के गंगा विशुन यादव के पुत्र अंकित राज के रूप में हुई है। 

लड़की का शोर सुन राहगीरों ने पकड़ा
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि मंगलवार को आरोपी युवक ने उसे शादी के लिए बुलाया था। लेकिन दुष्कर्म किए जाने के बाद युवती को नालंदा थाना इलाके में छोड़कर भाग रहा था। जहां पीड़िता जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने लगी। लड़की का शोर सुन राहगीरों ने आरोपी को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना की शिकायत के साथ पीड़िता बेन थाना पहुंची। यहां थानेदार ने तत्परता दिखाई। केस दर्ज होने में देरी होने पर पीड़िता के शरीर का साक्ष्य नष्ट हो सकता था। जिसका फायदा बदमाश को मिल जाता। 

तीन साल से कर रहा था यौन शोषण
इस कारण शहरी इलाके की घटना होने के बाद भी बेन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया है कि शादी का झांसा से अंकित तीन सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। 26 फरवरी को बदमाश ने युवती को शादी रचाने के लिए बिहारशरीफ बुलाया। युवती घर से भागकर युवक के पास आ गई। जहां बदमाश ने शादी रचाने के बजाय उससे कुकृत्य किया।

Latest Videos

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev